00 शहर में गंदगी का व्याप्त आलम है,
00 सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा,
00 रात के अंधेरे में कुत्तों का आतंक, पैदल और गाड़ियों में चलना दुभर, 00 पाइप लाइनों से टपकती पानी और उसमें जमे हुए हैं काई,
(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)
खैरागढ़ : शासन प्रशासन आंखें बंद किए हुए है,नगर में व्याप्त समस्याओं का अंबार, सड़क पर आवारा पशुओं का जमावड़ा,रात और सुबह में कुत्तो का आतंक, से पैदल व गाडियो में चलना दुभर हो गया है।। सूरज ढलते ही भिनभिनाती मछडो का आतंक। उसके बाद नगर में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुरुआती दौर में वार्ड क्रमांक 11 के एक पुरुष और वार्ड क्रमांक 3 गंजीपारा की एक महिला की मौत हो चुकी है। इसके अलावा किल्लापारा और अन्य इलाकों में भी बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े हुए हैं।

*अस्पतालों में बेड तक फुल है*
रोजाना उल्टी-दस्त के मरीज भर्ती हो रहे हैं। वार्ड के रहवासी साफ तौर पर कह रहे हैं कि गंदे पानी की आपूर्ति और नालियों की सफाई न होना ही इस महामारी का मुख्य कारण है।
*देवारीभांट से भी मरीज पहुंचे थे अस्पताल*
बीते दिनों विधायक यशोदा वर्मा के गृहग्राम देवारीभांट से लगातार मरीजों के आने के बाद वे खुद सिविल अस्पताल पहुंचीं थीं।। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई व बेहतर इलाज के निर्देश दिए। साथ ही पीएचई विभाग की लापरवाही पर नाराजगी भी जताई थी।

*अब शहर के दाऊचौरा वार्ड में डायरिया का हमला,13 मरीज अस्पताल में भर्ती*
अब वार्ड क्रमांक 16 दाऊचौरा की एक गली भी डायरिया की चपेट में आ चुकी है।। इस गली से अब तक 13 लोग बीमार होकर सिविल अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।। हैरानी की बात है, कि दो मौतें और लगातार बढ़ते मरीजों के बावजूद अब तक नगर पालिका और पीएचई विभाग ने न तो पाइपलाइन की जांच की है और न ही सफाई की कोई ठोस कार्रवाई।।
*जांच में पाया गया,पाइप लाइन जंग लगी और पुरानी हो गई है*
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन ने बताया कि जांच में पाया गया,कि यहां की पानी की पाइपलाइन पुरानी व जंग लगी हुई है और नालियों के पास से गुजर रही है। लीकेज की वजह से नाली का गंदा पानी पाइपलाइन में घुस रहा होगा, जिससे संक्रमण फैल रहा है।। डॉक्टर ने अपील की है,कि लोग पानी उबालकर पिएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
*वार्डवासियों का दर्द, जिम्मेदारों की बेरुखी, जिम्मेदार कौन?*
दाऊचौरा के वार्डवासियों का कहना है कि महीनों से नालियां जाम हैं और सफाई नहीं हो रही।। कई बार वार्ड पार्षद और नगर पालिका से शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। नतीजा आज पूरा वार्ड बीमारी से जूझ रहा है।
*शासन प्रशासन कब जागेगा?*
लोगों का आक्रोश है कि अगर समय रहते नालियों और पाइपलाइनों की सफाई हुई होती तो यह हालात नहीं बनते।।सवाल यह है कि क्या प्रशासन अब तुरंत कदम उठाएगा या फिर और जानें जाने का इंतजार करेगा?



