Home छत्तीसगढ़ खैरागढ़ गणेश झांकी विसर्जन में युवक की हत्या ,परिजनों ने मांगा मुआवजा...

खैरागढ़ गणेश झांकी विसर्जन में युवक की हत्या ,परिजनों ने मांगा मुआवजा और नौकरी…

63
0

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : गणेश उत्सव के उमंग और उल्लास के बीच खैरागढ़ नगर में घटी एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। बीते सोमवार 8 सितंबर को नगर में निकली गणेश विसर्जन झांकी के दौरान वार्ड नंबर 17 दाऊचौरा निवासी युवक दीपक यादव की एक नाबालिग़ युवक ने पुलिस की मौजूदगी में ही चाकू मारकर हत्या कर दी।। युवक दीपक यादव अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसके कमाई पर ही विधवा माँ और नाबालिक छोटे भाई का भरण-पोषण चलता था।

*घर में एकमात्र कमाने वाले पुत्र की मौत के बाद अचानक अंधेरा छा गया
बेटे की मौत के बाद अब परिवार पर अचानक अंधेरा छा गया है और आर्थिक संकट गहरा गया है।। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक और आरक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं राजनांदगांव में हाल ही में हुए एक अन्य चाकूबाजी मामले में मृतक परिवार को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा आर्थिक सहायता और नौकरी देने की घोषणा की गई थी।

पूर्व पार्षद मनराखन देवांगन ने पिडीत परिवार को लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय

इसी परिप्रेक्ष्य में दाऊचौरा के पूर्व पार्षद मनराखन देवांगन ने मृतक की माँ भारती यादव व नाबालिग भाई एवं परिजनों के साथ सोमवार 15 सितंबर 2025 को जिला कलेक्टर को मांग पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री से भावुक अपील की है,कि उनके परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा और एक शासकीय नौकरी दी जाए।
उन्होंने कहा कि दीपक ही हमारे जीवन का सहारा था। अब उसके बिना परिवार के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि वे हमारे दर्द को समझें और मदद करें। घर का एक चिराग बुझ गया: यशोदा वर्मा विधायक
विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने कहा बहुत दुःखत घटना घटा है,घर का एक चिराग बुझ गया है जो उसी के भरोसे घर चल रहा था, जो घटना हुआ झकझोर करने वाली बात है,दीपक की माँ जो मांग कर रही है जायज है। मुआवजा वा नौकरी देना होगा ।

दीपक यादव एक सरल और मेहनती युवक था : पूर्व पार्षद मनराखन देवांगन
पूर्व पार्षद मनराखन देवांगन ने कहा कि दीपक यादव एक सरल और मेहनती युवक था। उसकी हत्या से यादव समाज सहित पूरे वार्ड को गहरा आघात पहुँचा है। उन्होंने कहा कि जैसे राजनांदगांव की चाकूबाजी की घटना पर छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। उसी अनुरूप दीपक यादव की हत्या के मामले में भी मुख्यमंत्री से मुआवजा और नौकरी की मांग की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here