52 गावों के सरपंच-पंच , कोटवार , व प्रमुख व्यक्ति बैठक में हुये शामिल
धान केन्द्रों में बिक्री व बैंको से पैसो की निकासी में नियमों व सावधानी की दी गई जानकारी
सायबर अपराधों से बचने की सावधानी एवं जागरूकता हेतु दिये जानकारी ,
विवरण- दिनांक 19-11-2025 को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राहुल देव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोगरगांव, दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्ग दर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में थाना परिसर गैंदाटोला में ‘’ होशियार रहें सियान ’’ के बैनर तले एक व्यापक बैठक रखी गयी जिसमें 52 गांवों के सरपंच-पंच, कोटवार, व प्रमुख व्यक्तियों के द्वारा जनजागरूता में अपनी सहभागिता निभाते हुये व असंवैधानिक तत्व के खिलाफ एक कदम बढ़ाते हुये बैठक में शामिल हुआ ,बैठक की अध्यक्षता करते हुये थाना प्रभारी कौशलेश देवांगन के द्वारा वर्तमान में जारी शासकीय धान केन्द्रों में धान की बिक्री एवं बैंकों से पैसों की निकासी के नियमों की जानकारी दी गयी जिसमें जानकारी निम्न हैं
धान बिक्री केन्द्र ले जाते समय लाने-ले जाने की उचित व्यवस्था पर ध्यान रखे – वाहनो पर क्षमता से अधिक धान ना रखे, टोकन के आधार पर ही धान बिक्री केन्द्र लेकर जावें ।
बैंकों से पैसें निकासी करते समय – बैंक दस्तावेज व पैसा लाने- ले जाने हेतु अच्छी बैग-थैला रखे , बैंक अकेला ना जावें हमेशा अपने परिवार भरोसेमंद व्यक्ति के साथ आना-जाना करें, शराब का सेवन ना करें, पैसे निकासी के बाद सभी दस्तावेज व पैसों को लेकर सीधे घर पर ही जावें, अज्ञात व्यक्ति से बात ना करें व अज्ञात फोन कॉल को ना उठाये, किसी भी प्रकार से संदिग्ध होने की आशंका पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को में सुचित करें ।
सायबर जागरूकता के तहत – धान बिक्री होने से सभी किसानों के बैंक खाता में पैसा रहता हैं ऐसे में साबयर फ्राड के द्वारा – धान टोकन देने, बैंकों में मोबाईल नंबर अपडेट, आधार लिंक करने, व रिश्तेदार बन कर आपके मोबाईल ओटीपी, आधार कार्ड नंबर, एटीएम नंबर , व बैंक खाता क्रमांक की मांग कर सकता हैं, जिससे सायबर फ्रॉड होता हैं, बैंक व अन्य शासकीय कार्यालय में फोन के माध्यम से किसी भी प्रकार से जानकारी नहीं मांगता हैं, ऐसे फोन कॉल को अनदेखा करें, पुलिस थाना में रिपोर्ट करें, या फोन पर बात ना करें । अज्ञात लिंक को ना दबायें । केसीसी लोन पटाने व दिलाने के नाम पर पैसो की ठगी की जा सकती हैं ।
बैठक में थाना स्टॉफ गैंदाटोला से सउनि मेघनाथ सिन्हा, प्र0आर0 सुकलसिंह मेरावी, आर0 मोहित साहू, राकेश साहू अमरसिंह, जलेश्वर, टीकाराम ध्रुव विशेष योगदान रहा हैं ।



