Home छत्तीसगढ़ संविधान दिवस पर मंत्रालय में मुख्य सचिव ने मंत्रालयीन अधिकारियों को भारत...

संविधान दिवस पर मंत्रालय में मुख्य सचिव ने मंत्रालयीन अधिकारियों को भारत के संविधान उद्देशिका का कराया सामूहिक वाचन…

28
0

रायपुर:  मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को आज 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक रूप से वाचन कराया।
मुख्य सचिव ने भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया कि ’’हमभारत के लोगभारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों केा सामाजिकआर्थिक और राजनैतिक न्यायविचारअभिव्यक्तिविश्वासधर्म और उपासना की स्वतंत्रताप्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिएतथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमीसंवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृतअधिनियमित और आत्मार्पित करते है।’’

इस मौके पर मुख्य सचिव ने भारत के संविधान की उद्देशिका के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआमाननीय मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंहप्रमुख सचिव विधि विभाग श्रीमती सुषमा सावंतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिकआदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरामुख्यमंत्री के सचिव  पी.दयानंदनगरीय प्रशासन एवं मुख्यमंत्री के सचिव  बसवराजू एस.वित्त विभाग के सचिव श्री मुकेश बंसलखाद्य एवं राजस्व विभाग की सचिव सुश्री रीनाबाबा साहेब कंगालेसामान्य प्रशासन विभाग के सचिव  अविनाश चम्पावतस्कूल शिक्षा विभाग के सचिव  सिद्धार्थ कोमल परदेशीलोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंहकृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव कृषि एवं किसान कल्याण श्रीमती शहला निगार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here