Home छत्तीसगढ़ 7 मीटर डामर रोड के प्रशासकीय स्वीकृति के लिए एस्टीमेट गया, शीघ्र...

7 मीटर डामर रोड के प्रशासकीय स्वीकृति के लिए एस्टीमेट गया, शीघ्र स्वीकृति मिलेगी शासन से-एसडीओ पी डब्ल्यू डी…

119
0

सुकुल दैहॉन नवीन मार्ग के लिए 28 करोड़ 45 लाख का एस्टीमेट भेजा विभाग ने

सुगम आवागमन के लिए विभाग द्वारा प्रारंभ किया गया मरम्मत कार्य

(विलास जांभुलकर)
डोंगरगढ़(दावा)। अनेक वर्षों से सुगम आवागमन के लिए संघर्ष कर रहे मोहारा क्षेत्र के ग्रामीणों को शीघ्र ही नवीन सड़क मार्ग के निर्माण की सौगात मिलने की संभावना प्रबल दिखाई दे रही है।पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दी गई जानकारी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मोहारा से होकर बसंत पुर होते हुए सुकूल दैहॉन जाने के लिए बनाए जाने वाले नए मार्ग के लिए विभाग की ओर से 28 करोड़ 45 लाख रुपए का एस्टीमेट शासन को भेजा गया है।

पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ श्री सोनकाले ने बताया कि,7 मीटर डामर रोड हेतु प्रशासकीय स्वीकृति के लिए एस्टीमेट गया है, शासन की ओर से शीघ्र स्वीकृति मिलने के संकेत मिले है। विभागीय अधिकारी ने संभावना व्यक्त की है कि, प्रशासनिक स्वीकृति संभवतः दिसंबर माह में ही मिल जाएंगी। विकासखंड स्थित विभिन्न मार्गों का पैच रिपेयर का कार्य शुरू हो गया है।पेच वर्क का कार्य अभी सुकुल दैहॉन की तरफ से करते आ रहे हैं ।पिछले वर्ष मोहारा के तत्कालीन सरपंच ने पैच का कार्य गांव क्षेत्र में रुकवा दिया था ।

मोहरा क्षेत्र के ग्रामीणों को सुगम यातायात की मिलेगी सुविधा –

डोंगरगढ़ विधानसभा के सबसे बड़े ग्राम पंचायत मोहारा से बसंतपुर होते हुए सुकूल दैहॉन जाने वाले मुख्य मार्ग के क्षतिग्रस्त हो जाने एवं पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरे मार्ग में घरों में होने वाले निस्तार का पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा था। वही पूरा सड़क मार्ग विगत कई वर्षों से खंडित अवस्था में पहुंच गया था। मार्ग के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो जाने से मोहारा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वही इसी मार्ग पर स्थित धान खरीदी केंद्र में आने – जाने के लिए किसानों को अनेक परेशानियां उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज दुर्घटनाओं का अवलोकन करें तो सबसे अधिक दुर्घटना इसी मार्ग में घटित होना पाया जाएगा।

मोहारा – सुकुल दैहॉन नवीन मार्ग के लिए 28 करोड़ 45 लाख का एस्टीमेट भेजा विभाग ने – एस डी ओ पी डब्ल्यू डी,श्री सोनकाले

पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ श्री सोनकाले ने बताया कि वर्तमान में क्षतिग्रस्त मार्ग में मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। शासन को 7 मीटर डामर रोड के प्रशासकीय स्वीकृति के लिए एस्टीमेट भेजा गया है, शीघ्र स्वीकृति मिलने की जानकारी विभागीय सूत्रों से मिली है। पानी निकासी के लिए मार्ग के दोनों और नाली का निर्माण भी कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here