राजनांदगांव(दावा)। सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा स्थित प्लांट श्री लेम क्राप्ट प्रा. लि.मे 12 दिसंबर की शाम 4 बजे अचानक भयंकर रुप से आग लग गई। इस आग से प्लांट में रखे कच्चा माल, गोडाऊन, मशीनरीज एवं उससे संबंधित कई वस्तुएं जलकर स्वाहा हो गई है। आग को बुझाने तीन-तीन फायर बिग्रेड लगे रहे। रात 9 बजे बड़ी मशक्कत से आग पद काबू पाया गया। इससे प्लांट को लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ है। जिसकी अनुमानित राशि एक करोड़ रूपये बताई जाती है। प्लांट में आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि शार्ट सक्रिट से आग लगी है। आग लगने की सूचना प्लांट मालिक को वर्कर द्वारा दी गई। इस पर उनके द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड बुलाकर आग बुझाया गया। इस संबंध में प्लांट डायरेक्टर द्वारा सोमनी थाना प्रभारी को जानकारी दी गई है और उनसे तत्संबंध में उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा के प्लांट में आगजनी की सूचना मिली है। मौके पर जा कर निरीक्षण किया जाएगा।
अरुण कुमार नामदेव
थाना प्रभारी – सोमनी राजनांदगांव



