खेल सुविधाओं की बेहतरी के लिये एस्ट्रोटर्फ नवीनीकरण, एथलेटिक्स रनिंग ट्रेक एवं सीएसआर मद में भी मिला 50 लाख, जिला हॉकी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर के निवास पहुंचकर आभार व्यक्त किया
राजनांदगांव (दावा)। जिला हॉकी संघ राजनांदगॉव के प्रतिनिधिमंडल ने आज सुबह महापौर मधुसूदन यादव के घर पहुॅचकर हॉकी की नर्सरी को मिली करोड़ों की सौगात के लिये हॉकी संघ एवं जिले की जनता की तरफ से डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त किया। इस प्रतिनिधिमंडल में छग हॉकी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक भूषण साव, संयुक्त सचिव प्रिंस भाटिया, खेला इंडिया हॉकी कोच शकील अहमद, पदाधिकारीगण नीलम जैन, खेमराज सिन्हा, किशोर धीवर, आशीष सिन्हा, मनीष कुशल यादव, कृष्णा यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को फूलमाला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट करके एवं मुंह मीठा करवाकर अपनी खुशी का इजहार किया और विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेलमंत्री अरूण साव, सांसद संतोष पाण्डे सहित महापौर राजनांदगांव मधुसूदन यादव को इस बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करने का श्रेय दिया। जिले के जनप्रतिनिधियों के संयुक्त एवं सतत् प्रायासों के लिए हॉकी संघ ने आभार व्यक्त किया। जिससे राजनांदगांव जिले को खेल सुविधाओं में बेतहरी के लिये एक साथ कई सौगातें प्राप्त हो सकी है। उल्लेखनीय है कि हॉकी की नर्सरी में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट (नवीनीकरण) तथा अन्य विविध विकास निर्माण संबंधी मांग, एथलेटिक्स संघ द्वारा रनिंग ट्रेक की मांग एवं अन्य खेल संघों द्वारा भी कई मांगे जिला स्तर पर विगत कई वर्षो से की जा रही थी, जो पिछली कांग्रेस सरकार में पूर्ण नहीं हो सकी थी। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव द्वारा अपने विधायक एवं महापौर को एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट के संबंध में पत्राचार कर हॉकी खिलाडिय़ों की आवश्यकताओं से अवगत कराया गया था। उक्त मांगो से महापौर मधुसूदन ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डेय को अवगत कराते हुए इन निर्माण कार्यो की स्वीकृति की दिशा में गंभीर प्रयास प्रारंभ किया। इसी तारतम्य में महापौर की अगुवाई में जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ जिलाधीश राजनांदगांव जितेन्द्र यादव से सौजन्य भेंट कर उनका संस्कारधानी में स्वागत किया और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में नये एस्ट्रोटर्फ की आवश्यकता के संबंध में सारगर्भित चर्चा की। नवपदस्थ कलेक्टर ने भी इस दिशा में सकारात्मक रवैया अपनाते हुए राज्य शासन को तत्संबंध में एस्टीमेट उपलब्ध करवाकर बजट स्वीकृति हेतु पत्राचार किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान महापौर के साथ जिले के समस्त खेल संघो की स्टेडियम में बैठक आहूत कर यहॉ के खेल खिलाडिय़ों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से रूबरू होकर खिलाडिय़ों के हित में कई अहम फैसले लिये और बजट स्वीकृति हेतु संवेदनशीलता से त्वरित कार्यवाही करते हुए राज्य शासन से अनुशंसा कर फंड दिलवाने हेतु अपने स्तर पर प्रयास किया। इन प्रयासो की सुखद परिणीति के रूप में शासन द्वारा एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट (नवीनीकरण) तथा भवन एवं सडक़ निर्माण संबंधी कार्यो हेतु लगभग 6 करोड़ 4 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त शहर में एथलिटिक्स रनिंग ट्रेक निर्माण हेतु 9 करोड़ 34 लाख 26 हजार रूपए की स्वीकृति के साथ ही साथ खेल संबंधी विविध विकास एवं निर्माण कार्यो हेतु सीएसआर मद से 50 लाख रू. की राशि की स्वीकृति शासन से दिलवाने में जिले के जनप्रतिनिधियों ने सफलता प्राप्त की है। राज्य शासन से इन कार्यो की स्वीकृति के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर जिला ऐथलेटिक्स संघ राजनांदगांव जिले के अन्य खेल संघ सहित राजनांदगांव शहर के भाजपा पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने भी डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेलमंत्री अरूण साव, सांसद संतोष पाण्डेय सहित महापौर मधुसूदन को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं शुभकामनाएं दी है।
निगम प्रतिनिधिमंडल में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र (पारस) वर्मा, महापौर परिषद सदस्य सावन वर्मा, सुनील (कन्हैया) साहू, शैंकी बग्गा, श्रिमती केवरा विजय राय, आलोक श्रोती, श्रीमती वर्षा सिन्हा, श्रीमती बीना ध्रुव, डीलेश्वर प्रसाद साहू, राजा माखीजा, राजेश (रानू) जैन सहित पार्षदगण शिव वर्मा, सुश्री मणिभास्कर गुप्ता, कमलेश बंधे, श्रीमती श्रुति लोकेश जैन, सुश्री तृप्ति पात्रे, मनोहर यादव, श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, संदीप बघेल, प्रमोद झंझाड़े, श्रीमती रेखा पारख, कुलेश्वर धु्रव, श्रीमती प्रियंका पंजक कुरंजेकर, श्रीमती झमित नादान सेन, चंद्रशेखर लश्करे, श्रीमती रीना सिन्हा, श्रीमती गिरजा निर्मलकर, संतोष कुमार साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू, जैनम बैद, रवि सिन्हा, सतीश कुमार साहू, श्रीमती अमृता सिन्हा, श्रीमती खेमिन बाई यादव, सेवकराम उईके, डुरेन्द्र साहू, हेमंत शेखर यादव, अरूण साहू, संजय कुमार रजक, चंद्रकृत साहू मौजूद रहे।



