Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की नई कार्यकारिणी गठित: विष्णु बहादुर सिंह बने अध्यक्ष,...

छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की नई कार्यकारिणी गठित: विष्णु बहादुर सिंह बने अध्यक्ष, विशाल सिंह परिहार को युवा संगठन की कमान…

12
0

राजनांदगांव (दावा)। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा (पंजीयन क्रमांक 49/2001) की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय स्व. ठाकुर लोटन सिंह स्मृति महाराणा प्रताप भवन में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समाज की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करते हुए समाज के उत्थान, कल्याण और मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान समाज को और अधिक सक्रिय व ऊर्जावान बनाने के उद्देश्य से युवा संगठन का भी गठन किया गया। इसमें युवाओं का नेतृत्व सौंपते हुए विशाल सिंह परिहार को सर्वसम्मति से युवा संगठन का अध्यक्ष चुना गया।

० इन्हें मिली कार्यकारिणी में जिम्मेदारी
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार-संरक्षक: शांति देवी परिहार, डॉ. आर.पी.एस. भदौरिया, डॉ. आर.एन. सिंह, अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष के.पी. सिंह, ओ.पी. सिंह, शिवकुमार ठाकुर सिंह, शीला सिंह गहरवार, महासचिव जय नारायण सिंह, सचिव: दीपेश सिंह, रणविजय सिंह, संगठन सचिव वीर सिंह पायक, विशाल सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष आर.एन. सिंह, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रिंस सिंह, प्रशासनिक प्रमुख लाल मुनई सिंह, डॉ. नरेन्द्र बहादुर सिंह, मनीष कुमार ठाकुर, कार्यालय प्रभारी संतोष कुमार सिंह, मिथुन सिंह, कानूनी सलाहकार राकेश सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य आनंद बहादुर सिंह, दशरथ ठाकुर, नागेंद्र परिहार, नागेश भदौरिया, संजय महेंद्र बहादुर सिंह, अमर सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह परिहार, आलोक सिंह, उपेंद्र भदौरिया, नितिन सिंह भाटी, नीलम सिंह, सुनीता सिंह, अनीता भदौरिया, अंचला ठाकुर एवं विभा ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

दशहरा मिलन समारोह की तैयारियां, युवाओं की भागीदारी पर जोर-बैठक में आगामी दशहरा मिलन समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। समारोह के दौरान पारंपरिक शस्त्र पूजन, सामाजिक पुस्तिका (स्मारिका) का विमोचन, स्वर्गीय ठाकुर लोटन सिंह की स्मृति प्रतिमा का अनावरण तथा समाज के प्रतिभावान बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बैठक के अंत में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकजुटता और आगामी गतिविधियों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here