Home छत्तीसगढ़ सूने घर से गहने सहित 5.45 लाख रुपये की चोरी: आरोपी 2...

सूने घर से गहने सहित 5.45 लाख रुपये की चोरी: आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, भेजा जेल…

43
0

चौकी चिखली पुलिस एवं सायबर सेल की बड़ी सफलता

राजनांदगांव (दावा)। राजनांदगांव शहर के चौकी चिखली पुलिस और सायबर सेल की टीम ने अपने क्षेत्र के एक सूने मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के सोने के गहने चोरी करने वाले दो आरोपियों को घटना के महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की गई शत-प्रतिशत संपत्ति (मशरूका) जब्त कर ली है। नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन और चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र मरई ने प्रेस वार्ता में बताया कि चोरी की इस घटना को एक मुख्य आरोपी ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था।


घटना का घटनाक्रम
प्रार्थियां ने चौकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 12 दिसंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी बहू के साथ बजरंगपुर नवागांव स्थित घर से बाजार गई थी। जब वह दोपहर 2 बजे वापस लौटी, तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। रूम और बहू के रूम की आलमारी में रखे सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। चोरी गए सामान में सोने के 5 मंगल सूत्र, 3 कान के इयरिंग और नाक की फुल्ली शामिल थी, जिनकी अनुमानित कीमत 5,45,000 रूपए थी। महिला की रिपोर्ट पर तुरंत अप.क्र. 758/2025, धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

सीसीटीवी से मिली मदद
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर चौकी चिखली और सायबर सेल की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। सीसीटीवी में दो संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिए। जिनके हुलिए के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। चौकी चिखली लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की पहचान ऐश्वर्य साहू (पिता नरेश साहू उम्र 18 साल निवासी बजरंगपुर नवागांव और उसके अपचारी बालक साथी के रूप में हुई।

चोरी का पूरा माल बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने के 5 मंगल सूत्र, 3 कान के इयरिंग, नाक की फुल्ली और नगदी रकम 400 (कुल चोरी 1000 में से 600 खाने-पीने में खर्च) जब्त किए। इस प्रकार, पुलिस ने चोरी गए पूरे माल को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी ऐश्वर्य साहू को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है, जबकि अपचारी बालक को संरक्षणात्मक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मरई, प्र.आर. राजकुमार वर्मा, अरूण कुमार नेताम, आर. आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, किशोर मार्बल, सायबर सेल प्र.आर. बसंत राव, आर. मनीष वर्मा, जीवन ठाकुर एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here