राजनांदगांव (दावा)। प्रदेश किसान संघ 12 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान स्वाभिमान रैली निकालकर आपने आक्रोश का प्रदर्शन सोमवार को राजनांदगांव में करेंगे। दोपहर 12 बजे जय स्तंभ चौक में किसान सभा का आयोजन कर जिला कार्यालय तक रैली का आयोजन किया जावेगा। प्रदेश किसान संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि धान खरीदी नीति एवं प्रक्रिया तथा पुरानी देन दारियों को लेकर लगातार ज्ञापनों के माध्यम से आग्रह किया जा रहा है, लेकिन खरीदी की प्रक्रिया में कोई सुधार नही हो रहा है न ही वंछित भुगतान किए जा रहे हैं। खरीदी केंद्र में प्रवेश के समय मय वाहन किसान की फोटो ग्राफी अपमान जनक है। जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए। बायोमैट्रिक प्रणाली से जब खरीदी हो रही है तो इसमें किसानों के स्वाभिमान को आहत करने फोटो ग्राफी की क्या जरूरत थी, समझ से परे है। टोकन को लेकर परेशान किसान टोकन मिलने पर सर्वर की समस्या से दो-चार होता है। देर रात तक सोसाइटी में रहना पड़ रहा है। सोसाइटी मे हो रही अवैध वसूली-प्रति कट्टा 6 से 8 रूपए की अवैध वसूली शिकायत के बावजूद बदस्तूर जारी है। प्रत्येक खरीद केंंद्र में प्रति सप्ताह लाखो की अवैध वसूली हो रही है।
ये है मांगे : फोटोग्राफी बंद करने, दैनिक खरीद सीमा बढ़ाना, अवैध वसूली बंद करने, गिरदावरी व पंजीयन विसंगति दूर करने, ऋण अदायगी पश्चात् ऋण दिए जाने में कटौती नहीं करने, समर्थन मूल्य बढ़ोतरी का लाभ देते हुए 3286 रूपए की दर से एकमुश्त भुगतान,117 रूपए अंतर की राशि का भुगतान, राजीव गांधी न्याय योजना की चौर्थी किश्त का भुगातान, ग्रीष्म कालीन धान को दबाव पूर्वक हतोत्साहित नही करने, बीमा कंपनीयों की मनमानी पर अंकुश लगाते हुए मुआवजा एवं आर.बी.सी. 6-4 का लाभ, अति उत्साह में किसानों का धान जब्त न करने एवं सीजन में खाद की काला बजारी नहीं कराने की मांग बारह सूत्रीय मांग पत्र में है। लेकर प्रशासन को एक बार पुन: ज्ञापन सौपा गया है। जिले भर से ज्यादा से ज्यादा संख्या मे भागीदारीें की अपील प्रदेश किसान संघ ने की है।



