Home छत्तीसगढ़ कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सल डंप बरामद: जमीन खोदकर छुपा रखे थे बड़े...

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सल डंप बरामद: जमीन खोदकर छुपा रखे थे बड़े पैमाने पर हथियार…

25
0

बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी एरिया में सुरक्षा बलों ने सघन सर्च अभियान चलाया है। इस दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन खोदकर छुपाए गए हथियार, मरम्मत करने वाले उपकरण, बीजीएल सेल बनाने का सामान और विस्फोटक सामग्री बड़ी मात्रा में बरामद किया गया है।

इस दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 2 नग प्रेशर IED को COBRA-204 की BDD टीम ने मौके पर नष्ट किया। बीजापुर जिले के थाना उसूर अंतर्गत FOB ताड़पाला घाटी क्षेत्र के जंगलों में जिला बल, कोबरा 204 एवं केरिपु 196 की टीम ने सघन सर्चिंग कार्रवाई शुरू की है। इसी दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार मरम्मत करने के उपकरण, बीजीएल निर्माण की सामग्री एवं उपकरण विस्फोटक सामग्री एवं सामग्री का डम्प बरामद किया गया।

बीजीएल सेल की बड़े पैमाने पर बरामदगी
बरामद सामग्री में हैंड फ्लाई प्रेस, भारी मात्रा में बीजीएल सेल (बड़े, मध्यम एवं छोटे आकार), बीजीएल टेल, स्टील प्लेट एवं अन्य पार्ट्स, स्क्रू ड्राइवर, हैक्सा ब्लेड, प्लायर आदि उपकरण, हथियार मरम्मत के अन्य भारी उपकरण शामिल हैं। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की साजिश को विफल किया गया है। यह बरामदगी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुरक्षा बलों की कार्यवाही लगातार जारी है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here