12 जनवरी को होगा खुलासा किस कंपनी को मिलेगा हनईबन ब्लॉक*
खैरागढ़ – किसान अधिकार संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन से 48 घंटे के भीतर हनईबन लाइम स्टोन ब्लॉक की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। समिति का आरोप है कि सरकार हनईबन ब्लॉक की नीलामी की प्रक्रिया को और आगे बढ़ा रही है, जबकि क्षेत्र के 55 गांव के किसान इसका विरोध कर रहे हैं। हनईबन ब्लॉक में जगमड़वा, रैमड़वा, मरतकठेरा, हनईबन गांव खनन क्षेत्र में आ रहे हैं, जबकि सर्वाधिक प्रभावित गांव की श्रेणी में धोधा, कालेगोंदी, बिरनपुर, दनिया , चारभाठा, उदान, तेंदुभाठा, जोम, पत्थर्रा, मंजगांव, गोकना, बागुर, भुरभूसी, सुखरी , हरडंडा, काशीटोला,ठंडार, चकनार, खोंघा, गर्रा, मानिकचौरी, जंगलपुर जैसे गांव शामिल होंगे l इसके अलावा संडी ब्लॉक के खनन क्षेत्र में पंडरिया, विचारपुर, भरदा गोड़, बुंदेली, संडी आयेंगे प्रभावित गाँव में मैंहर, कुकुरमुड़ा , अतरिया, खैरबना, कोटरा, खैरी, कुटेली, सूराडबरी , सहित आसपास के सभी गाँव सम्मिलित हैं l
*किसानों का विरोध*
किसानों ने बीते दो महीने से प्रस्तावित संडी लाइम स्टोन ब्लॉक के विरोध में आंदोलनरत है। 11 दिसंबर को होने वाली जनसुनवाई को निरस्त करवाने के लिए किसानों ने 28 नवंबर को हजारों की संख्या में किसानों ने पर्यावरण विभाग भिलाई में दिनभर धरना- प्रदर्शन किए थे तथा 6 दिसंबर को बड़ी टैक्टर रैली निकालकर छुईखदान राजस्व कार्यकाल के सामने 6 घंटे तक बड़ा प्रदर्शन किये थे। जिसके बाद आखिरकार किसानों की एकजुटता और दबाव के चलते जिला प्रशासन को जनसुनवाई स्थगित करनी पड़ी थी।
*हनईबन लाइम स्टोन ब्लॉक की नीलामी*
हनईबन लाइम स्टोन ब्लॉक की ई – नीलामी की प्रक्रिया 10 नवंबर से 9 दिसंबर के बीच पूरी कर ली गई है। नीलामी में किस कंपनी की सर्वाधिक बोली रही है, इसका खुलासा 12 जनवरी को होगा | उसके बाद संडी लाइम स्टोन ब्लॉक की तरह इसकी भी प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी और गांवों में कम्पनी के दलाल किसानों की जमीन खरीदने और प्रलोभन देने के लिए सक्रिय हो जाएंगे l
*आंदोलन के संयोजक का बयान*
आंदोलन के संयोजक सुधीर गोलछा ने हनईबन लाइम स्टोन ब्लॉक की पूरी प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब इसी परिक्षेत्र के गांवों में पूर्व से ही एक लाइम स्टोन ब्लॉक का जबरदस्त विरोध हो रहा है, तो प्रशासन क्यों दूसरे लाइम स्टोन ब्लॉक की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। ये किसानों के साथ छल है l
किसान अधिकार संघर्ष समिति के संरक्षक गिरवर जंघेल और अध्यक्ष लुकेश्वरी जंघेल ने कहा कि दनिया-अतरिया-उदयपुर – हनईबन संपूर्ण परिक्षेत्र के गांवों में प्रस्तावित सभी लाइम स्टोन ब्लॉक और सीमेंट फैक्टरी स्थापना की परियोजना को स्थाई रूप से बंद किया जाए और प्रशासन हमें आंदोलन करने के लिए बाध्य न करें l
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन किसानों की मांगों पर क्या जिला प्रशासन हनईबन लाइम स्टोन ब्लॉक की प्रक्रिया को रोकने के लिए कदम उठाएगा या नहीं ? या किसानो को आंदोलन के लिए मजबूर करेगी l की इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इधर किसान अधिकार संघर्ष समिति हनईबन ब्लॉक की प्रक्रिया नहीं रोकने पर आंदोलन की तैयारी में जुट गई है l



