Home छत्तीसगढ़ संजय बहादुर सिंह बने क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष…

संजय बहादुर सिंह बने क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष…

22
0

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह को क्षत्रिय करणी सेना का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत की सहमति से उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है. इस कड़ी में छत्तीसगढ़ से सक्रिय सदस्य के रूप में संजय बहादुर से लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और अपने सामाजिक दायित्व का लगातार निर्वहन कर रहे हैं. इसके चलते उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है. इसके पूर्व श्री बहादुर को छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया. उनकी कार्यशैली और समाज के प्रति लगाव को देखते हुए क्षत्रिय करणी सेना ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है. उनकी नियुक्ति पर राजपूत समाज से राजपूत समाज के संरक्षक जय नारायण सिंह, आरपी भदौरिया, सुनील सिंह परिहार, नरेंद्र बहादुर सिंह, लाल मुनाई सिंह, गोल्डी भदौरिया, जितेंद्र सिंह जीतू, कपिल सिंह चौहान, मोनू बहादुर सिंह, अजय कुशवाहा, संजय सिंह राजपूत, संतोष सिंह राजपूत, अमन बहादुर सिंह आदि हर्ष व्यक्त किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here