Home समाचार गलत जानकारी देकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाले 3 स्टाफ गिरफ्तार…

गलत जानकारी देकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाले 3 स्टाफ गिरफ्तार…

19
0

राजनांदगांव (दावा)। बोरतालाव पुलिस ने शहर के एक अस्पताल में गलत जानकारी देकर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाले अस्पताल स्टाफ के 3 लोगों को जेल भेज दिया है। बोरतलाब थाना प्रभारी अविनाश ने बताया कि इस मामले में पूर्व में आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब जांच पश्चात कुमुद मेमोरियल हॉस्पिटल स्टाफ के दो महिला एवं एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में नाबालिक से जन्मे बच्चे को अवैध रूप से दत्तक ग्रहण कर अस्पताल स्टाफ से मिली भगत कर गलत जानकारी देकर नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया था। जिस पर उक्त मामले में आरोपी दंपति को एवं विधि से संघर्षरत बालक को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है। अब छानबीन पश्चात इसी मामले में जुटाए गए साक्ष्य के आधार पर अस्पताल के संलिप्त स्टाफ जिनके द्वारा जानकारी होते हुए भी कि वह बच्चा आरोपी दंपति का नहीं है एवं अस्पताल में डिलीवरी नहीं हुई है। स्टाफ के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु अपराधिक संयंत्र कर गलत जानकारी नगर निगम में अस्पताल के माध्यम से प्रेषित कर सर्टिफिकेट बनवाने में सहयोग किया गया। इस मामले में डॉ. विजय राज नागवंशी जो कृष्णा हॉस्पिटल एवं कुमुद मेमोरियल हॉस्पिटल में आरएमओ के रूप में कार्यरत था। उसके कहने पर हास्पीटल स्टाफ की दीपिका यादव, सैमुअल धोके एवं गेशु देवांगन ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग किया। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here