रेड कार्यवाही में जुआरियों के पास से मौके पर नगदी रकम 1,85,000, 04 नग एण्ड्रायड मोबाईल फोन किमती करीबन 40,000 रूपये कुल जुमला 2,25,000 रूपये जप्त किया गया ।
राजनांदगांव जिले में जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुमका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम घुमका के चौरसिया बाडी के पास 52 पत्ती ताश जुंआ खेलते की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कीर्तन राठौर के निर्देशन में तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव श्रीमति मंजूलता बाज मैम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में सायबर सेल के संयुक्त टीम गठित कर ग्राम घुमका के चौरसिया बाडी के पास 52 पत्ती ताश में जुंआ खेल रहे जुवारियो पर रेड कार्यवाही कर आरोपी 1 मुकेश तिवारी पिता जगदीश तिवारी उम्र 43 साल साकिन वार्ड न0 14 घुमका, 2 मनोज बघेल पिता स्व0 खोरबहारा बघेल उम्र 35 साल वार्ड न0 05 घुमका, 3 शैलेन्द्र वर्मा पिता अशोक वर्मा उम्र 32 साल वार्ड न0 09 घुमका 4 प्रमोद वर्मा पिता रामनाथ वर्मा उम्र 35 साल वार्ड न0 10 घुमका 5 राकेश वर्मा पिता बेलाश वर्मा उम्र 42 साल वार्ड न0 11 घुमका 6 देवा वर्मा पिता देवी लाल वर्मा उम्र 33 साल वार्ड न0 14 घुमका 7 फागूराम यादव पिता आनंद राम यादव उम्र 43 साल साकिन वार्ड न0 02 घुमका थाना घुमका जिला रानजांदगांव 8 खेमचंद ऊर्फ पप्पू वर्मा पिता पिता दयानंद वर्मा ग्राम घुमका थाना घुमका जिला राजनांदगांव सभी निवासी ग्राम घुमका थाना घुमका जिला रानजांदगांव से कुल एक लाख पच्चयासी हजार रूपये नगदी व चार नग एंड्रायड फोन किमती 40000 रूपये जुमला किमती दो लाख पच्चीस हजार रूपये को जप्त कर छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही किया गया है ।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना घुमका पुलिस व सायबर सेल राजनांदगांव सराहनीय योगदान रहा ।



