Home छत्तीसगढ़ रात्रिकालीन फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, वार्ड नंबर 06 चिखली...

रात्रिकालीन फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, वार्ड नंबर 06 चिखली ने जीता सांसद कप, वार्ड नंबर 13 गौरी नगर रही उपविजेता…

35
0

राजनांदगांव। जिले के बहुप्रतीक्षित सांसद कप रात्रिकालीन फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य एवं ऐतिहासिक समापन फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। रोमांचक फाइनल मैच में वार्ड नंबर 06 चिखली ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सांसद कप पर कब्जा जमाया, जबकि कड़े संघर्ष के बाद वार्ड नंबर 13 गौरी नगर को उपविजेता संतोष करना पड़ा। मुकाबला आख़िरी गेंद तक रोमांचक बना रहा और दर्शकों की भारी भीड़ देर रात तक मैदान में जमी रही।

0 फाइनल मैच का शुभारंभ
फाइनल मुकाबले का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कराकर किया। शुभारंभ के साथ ही मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

0 अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
पूरे टूर्नामेंट के दौरान सांसद संतोष पांडे निरंतर उपस्थित रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। समापन अवसर पर उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।

विशेष अतिथियों में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख एवं सुरेश एच. लाल शामिल रहे।

0 कप्तान का बयान
विजेता टीम वार्ड नंबर 06 चिखली के कप्तान ने जीत के बाद कहा “यह जीत पूरी टीम की मेहनत, अनुशासन और आपसी तालमेल का परिणाम है। सांसद कप जैसे मंच से हमें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, इसके लिए आयोजकों का धन्यवाद।”

0 सांसद संतोष पांडे का बयान
सांसद संतोष पांडे ने कहा कि “सांसद कप का उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना और सकारात्मक दिशा देना है। खिलाड़ियों का जोश, दर्शकों की भीड़ और सफल आयोजन यह दर्शाता है कि राजनांदगांव में खेलों के प्रति गहरा उत्साह है।”

0 मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह का बयान
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा“ऐसे रात्रिकालीन खेल आयोजन ग्रामीण एवं शहरी युवाओं को एक मंच प्रदान करते हैं। खेल से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व विकसित होता है।”

आयोजक प्रमुख हरीश शर्मा एवं अतुल रायजादा ने कहा “13 दिनों तक चले इस सफल आयोजन में खिलाड़ियों, दर्शकों, अतिथियों, प्रशासन, मीडिया और आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का योगदान सराहनीय रहा। सभी के सहयोग से ही यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक बन पाया।”

0 सम्मान समारोह
समापन अवसर पर आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का सम्मान किया गया,
🔹 पूरे 13 दिनों तक मैचों की रिपोर्टिंग करने पर खेल मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया, मैच को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु मनजीत सिंह, अंपायरों को निष्पक्ष निर्णयों हेतु, कमेंटेटरों को शानदार और रोचक कमेंट्री के लिए, स्कोरर यश ठाकुर को सटीक स्कोर संधारण हेतु सम्मानित किया गया।

*0 पुरस्कार वितरण
प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000 नकद एवं ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार: ₹51,000 नकद एवं ट्रॉफी, इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज़, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर सहित अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सांसद संतोष पांडे जी द्वारा पीएम श्री सर्वेश्वर दास स्कूल एवं महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल की गर्ल्स को ड्यूज बॉल क्रिकेट किट प्रदान की।
*0 उत्सव का माहौल
मैच के समापन के साथ ही मैदान डीजे की धूम से गूंज उठा। विजेता टीम, समर्थक और दर्शक जीत का जश्न मनाते नजर आए।

(बॉक्स में दे)
।।।।फाइनल मैच।।।।।
वार्ड नं. 06 चिखली ने जीता पहला सांसद कप, वार्ड नं. 13 गौरीनगर उपविजेता
सांसद कप रात्रिकालीन फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक माहौल में वार्ड नंबर 06 चिखली एवं वार्ड नंबर 13 गौरीनगर के मध्य खेला गया। अंतिम गेंदों तक चले इस मुकाबले में वार्ड नंबर 06 चिखली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सांसद कप के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले का टॉस वार्ड नंबर 13 गौरीनगर ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में गौरीनगर की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। टीम की ओर से इरफान खान ने सर्वाधिक 26 रन की उपयोगी पारी खेली।

0 लक्ष्य का रोमांचक पीछा
98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड नंबर 06 चिखली की टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में 9.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सांसद कप सीजन वन की विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। चिखली की ओर से अविनाश साहू ने सर्वाधिक 22 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

0 मैन ऑफ द मैच
फाइनल मुकाबले में ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए अविनाश साहू को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

0 पुरस्कारों की झड़ी
विजेता टीम (वार्ड नं. 06 चिखली): ₹1,00,000 नगद एवं ट्रॉफी
उपविजेता टीम (वार्ड नं. 13 गौरीनगर): ₹50,000 नगद एवं ट्रॉफी
तृतीय स्थान: वार्ड नं. 03 मोतीपुर – ₹25,000
चतुर्थ स्थान: वार्ड नं. 51 हल्दी
0 व्यक्तिगत पुरस्कार
बेस्ट इमरजिंग टीम: वार्ड नं. 37 महावीर वार्ड
इमरजिंग प्लेयर (बॉलर): प्रिंस यादव (वार्ड नं. 43)
इमरजिंग प्लेयर (बैट्समैन): श्लोक चचाने (वार्ड नं. 11)
बेस्ट बैट्समैन: दिनेश देवांगन (वार्ड नं. 13)
बेस्ट बॉलर: चित्रेश पाल (कप्तान, वार्ड नं. 06)
बेस्ट फील्डर: इरफान खान (वार्ड नं. 13)
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: ऑलराउंडर अविनाश साहू
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को सौरभ चौहान की ओर से एक स्पोर्ट्स साइकिल भी प्रदान की गई।

टूर्नामेंट के टेक्निकल ऑफिसियल की भूमिका मनजीत सिंह ने निभाई। मैचों में अंपायर के रूप में नरेश आहूजा, राहुल मानिकपुरी, चन्दन साहू, पूरन ने अपनी सेवाएँ दीं। स्कोरर की जिम्मेदारी यश ठाकुर ने निभाई। मैचों की कमेंट्री योगेश्वर सिन्हा, विमल रमानी, पिंटू एवं तहज़ीब खान द्वारा की गई, जिसने दर्शकों के रोमांच को और बढ़ाया। उक्त जानकारी खेल मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here