Home समाचार जंगल से भटककर मादा हिरन शहर पहुचा, दाऊचौरा वार्ड में मिला मृत...

जंगल से भटककर मादा हिरन शहर पहुचा, दाऊचौरा वार्ड में मिला मृत , शाम 5 बजे की घटना,मचा हड़कंप…

50
0

00 जंगल से भटका मादा हिरण हुआ कुत्तो का शिकार की आशंका,
00 शहर के दाऊचौरा वार्ड में मृत अवस्था में पाया गया हिरण, मौत संदिग्ध, पोस्टमार्टम के बाद होगा वस्तु स्थिति स्पष्ट,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ : जंगल से भटककर कैसे शहर पहुचा मादा हिरण ?मृत अवस्था में पाया गया।। शहर के वार्ड क्रमांक 17 दाऊचौरा सारथी पारा आमनेर नदी मुक्तिधाम के पास सोमवार शाम लगभग 5 बजे एक मादा हिरन मृत अवस्था में पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।

*जंगल से भटककर मादा हिरण शहर की आबादी में कैसे पहुंचा*
प्रत्यक्ष दर्शियों की जानकारी के अनुसार हिरन जंगल से भटककर शहर की आबादी में आ पहुंचा था और आमनेर नदी में पानी पी रहा था।। ऐसी आशंका जताई जा रही है,कि आवारा कुत्तों के हमले के कारण हिरन की मौत हुई है।

*हरकत में आई वन विभाग,मृत मादा हिरण की सूचना मिलने पर*
स्थानीय लोगों द्वारा शाम के समय हिरन को मृत अवस्था में देखे जाने के बाद तत्काल खैरागढ़ वन मंडल को सूचना दी गई।। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मृत हिरन को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।। घटना के बाद मृत हिरण को देखने क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी । *वन विभाग द्वारा मृत हिरन का सुबह पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है* मृत हिरण का वन विभाग व्दारा मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिससे मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। । शहर में इस तरह वन्यजीव के पहुंचने की घटना से लोगों में चिंता का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here