Home छत्तीसगढ़ भैंसाकोठा परिसर की 10 दुकानें सील, बड़े बकायादारों में हडक़ंप…

भैंसाकोठा परिसर की 10 दुकानें सील, बड़े बकायादारों में हडक़ंप…

35
0

0 नीलामी निरस्त होने के बाद भी कब्जा नहीं छोडऩे पर निगम ने जड़ा ताला
0 वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर राजस्व वसूली में सख्ती, नल कनेक्शन काटने की भी तैयारी

राजनांदगांव (दावा)। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम राजस्व वसूली में कडाई बरतते हुये दुकानो की बकाया प्रीमियम तथा दुकान किराया पर संबंधित को नोटिस जारी कर सीलबंदी की कार्यवाही कर रही है। इसी प्रकार संपत्तिकर, जलकर, समेकितकर के बडे बकायादारों को भी नोटिस जारी कर भुगतान नही करने की स्थिति में नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जाएगी। आज भैसा कोठा व्यवसायिक परिसर की 10 दुकाने रिक्त नही करने पर सील करने की कार्यवाही की गयी।

वित्तीय वर्ष समाप्ति के अंतिम माह में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के लिए निगम द्वारा जोर दिया जा रहा है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा राजस्व विभाग की प्रतिदिन मानिटरिंग कर रहे है और सत प्रतिशत वसूली के लिए बकायादारों को नोटिस जारी कर कार्यवाही के निर्देश दे रहे है। निर्देश के अनुक्रम में राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में निगम का अमला बड़े बकायादारों को नोटिस जारी कर बकाया करों का भुगतान नहीं करने की स्थिति में कार्यवाही की तैयारी कर है। आज की कार्यवाही में भंैसाकोठा व्यवसायिक परिसर में निर्मित 17 दुकानों में से 10 दुकान की विधिवत नीलामी की गई थी। नीलामी उपरांत सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृति हेतु शासन को भेजा गया। शासन द्वारा कलेक्टर को अधिकृत करने पर कलेटर को प्रस्तव प्रेषित की गई। लंबी अवधि को देखते हुए कलेक्टर द्वारा निरस्त किया गया था। निरस्ती उपरांत दुकानदारों को नोटिस जारी की गई। बार-बार नोटिस उपरांत भी दुकान रिक्त नहीं की गई। जिस पर आज कार्यवाही करते हुए निगम का अमला उक्त 10 दुकानों में सीलबंदी की कार्यवाही गइ्र। 3 दुकानों में अवैध कब्जा भी किया गया था। गत दिवस कल हाईटेक बस स्टैण्ड जेल रोड़ की दुकानों में भी प्रीमियम जमा नहीं करने पर ताला लगाया गया था। राजस्व वसूली के संबंध में आयुक्त ने बताया कि शासन लक्ष्य के विरूद्ध सत प्रतिशत राजस्व वसूली किया जाना है। वसूली के लिए करदाताओं को करो का भुगतान करने अपील की जा रही है। बड़े बकायादारों को नोटिस दिया जा रहा है। उन्होंने करदाताओं से कहा कि अपने बकाया कर एवं किराये की राशि का भुगतान समय पर कर अधिभार एवं निगम की कार्यवाही से बचे। कार्यवाही के दौरान राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक रविन्द्र ठाकुर व राजकुमार बंजारे एवं राजस्व अमला उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here