Home छत्तीसगढ़ पीएम श्री राजा सर्वेश्वर दास विद्यालय में कल्चरल फेस्ट की धूम, पुरानी...

पीएम श्री राजा सर्वेश्वर दास विद्यालय में कल्चरल फेस्ट की धूम, पुरानी यादों के साथ जुटे पूर्व छात्र…

17
0

पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा ने की शिरकत, उत्कृष्ट छात्रों और शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान

राजनांदगांव (दावा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत संचालित पीएमश्री राजा सर्वेश्वर दास विद्यालय में 9 फरवरी को कल्चरल फेस्ट एवं एल्यूमिनी मीत के विषय में एक गरिमा में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतपूर्व विद्यार्थियों तथा भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित सिंग भाटिया, भाजपा उत्तर मंडल कोषाध्यक्ष नरेंद्र हंसा, पूर्व पार्षद शरद सिन्हा, युवा नेता रिभय मधुसूदन यादव, श्रवण कुमार मिश्रा, गेमू कुंजाम, सतरुद्दीन बडग़ुजर, छत्तीसगढ़ रंगकमी सुदेश यादव, मनीष गौतम, नीलम सोनी, प्रेम सोनकर, अजय सिंह राजपूत, कमलेश प्रजापति, राजकुमार गुप्ता, हरीश सोनवानी, अंशुल कसार, अनीश बोरकर, आलोक झा सहित गणमान्यजन एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती माता व महंत राजा सर्वेश्वर दास के तैल चित्र माल्यार्पण व पूजा अर्चना द्वारा किया गया। स्वागत भाषण में प्राचार्य अमित घोष ने संस्था की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमलेश सूर्यवंशी ने संस्था में लगातार हो रहे उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि केंद्र व राज्य की सरकार मिलकर नवतरुणाई विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए सजग व समर्पित है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलू शर्मा ने अपने उद्बोधन में इस संस्था से जुड़े अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए बताया कि सर्वेश्वर दास स्कूल का बहुत पुराना इतिहास रहा है। इससे जुड़े हुए विद्वानों का जिक्र करते हुए संस्था के भविष्य की मंगल कामना की साथ ही साथ अपने विद्यार्थी जीवन के गुरुजनों सहपाठियों को याद किया और बताया कि जिस स्कूल में स्वयं छात्र रहे हैं। वहां मुख्य अतिथि के रूप में सम्मान पाना बड़े सौभाग्य की बात है तथा उन्होंने बताया आगामी एल्यूमिनी मीट का आयोजन भाव किया जाएगा। जिसकी तैयारी भूतपूर्व छात्रों के साथ मिलकर की जा रही है। जल्द ही उसे विषय पर रूपरेखा तैयार कर सभी को विदित किया जाएगा। क्योंकि सर्वेश्वरदास विद्यालय एक ऐतिहासिक धरोहर है। जिनके सम्मान में भूतपूर्व छात्र सम्मेलन इतिहास रचेगा कमलेश सूर्यवंशी के द्वारा संस्था के विकास हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। भारतीय संस्कृति व छत्तीसगढ़ी परंपरा को दर्शाता हुआ नृत्य ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त समस्त विद्यार्थियों का मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया एवं विगत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here