Home छत्तीसगढ़ महिला आरक्षण तुरंत लागू करे सरकार, केंद्र की नीतियों के विरोध में...

महिला आरक्षण तुरंत लागू करे सरकार, केंद्र की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता…

25
0

प्रेस क्लब में प्रदेश और जिला कांग्रेस नेताओं ने रखी बात, विलंब को बताया राजनीतिक निर्णय

राजनांदगांव (दावा)। महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता आयोजित की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण लागू करने में अनावश्यक देरी का आरोप लगाया।
पत्रकारवार्ता में कहा गया कि महिला आरक्षण विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बन चुका है, इसके बावजूद इसे लागू नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर आम जनता में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि महिला आरक्षण कानून को 2023 में पारित कर दिया गया, लेकिन अब तक उसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार भ्रम फैलाकर इस विषय को टाल रही है।

श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि यदि सरकार की मंशा स्पष्ट होती तो वर्तमान जनगणना या परिसीमन का इंतजार किए बिना भी महिलाओं को आरक्षण दिया जा सकता था। उनका कहना था कि कांग्रेस शुरू से ही महिला आरक्षण की पक्षधर रही है और तत्काल लागू करने की मांग कर रही है। भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि संसद में विधेयक पारित होने के बाद भी उसे लागू न करना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि कि कांग्रेस ने पंचायत और नगरीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिलाने का काम किया है, लेकिन अब केंद्र सरकार इसे टालने का प्रयास कर रही है। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर जनता के बीच गलत जानकारी फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस कानून के समर्थन में हैं, लेकिन सरकार इसे लागू करने में इच्छाशक्ति नहीं दिखा रही है।

पत्रकारवार्ता में यह भी कहा गया कि सरकार 2026-27 की जनगणना का हवाला देकर महिला आरक्षण को टाल रही है। जबकि नए आंकड़ों के आधार पर परिसीमन के बाद ही इसे लागू करने की बात कही जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि जब कानून पहले ही बन चुका है, तो फिर इसे लागू करने में देरी क्यों की जा रही है। इस दौरान विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष पदम कोठारी, शारदा तिवारी, कुसुम दुबे, वीरेंद्र चंद्राकर, राहुल तिवारी, राकेश चंद्राकर, अनीस खान, माया शर्मा, प्रतिमा बंजारे, राजेश गुप्ता चंपू, शरद खंडेलवाल, प्रकाश बाफना, महेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here