Home छत्तीसगढ़ डॉक्टर एवं टेक्रीशियनों ने किया रक्तदान

डॉक्टर एवं टेक्रीशियनों ने किया रक्तदान

122
0

राजनांदगांव(दावा)। रक्तमित्र फणेन्द्र जैन की पहल पर मेडिकल कालेज राजनांदगांव के डॉक्टर एवं टेक्नीशियनों ने रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान किया।
डॉ विकास, डॉ अमित तिवारी, डॉ धर्म धनंजय, टेक्नीशियन नरेंद्र वर्मा ने आज करोना संकट के कारण लोगों को रक्त की कमी से बचाने के लिए रक्तदान किए। कोरोना संकट के चलते रक्तदान शिविर का आयोजन नहीं हो रहा हैं, इसलिए सभी स्वस्थ रक्तदाताओ से रक्तदान की ब्लड बैंक काउंसलर जगदीश सोनी एवं फनेन्द्र जैन रक्तमित्र ने रक्तदान करने की विनम्र अपील की। 18 अप्रैल को कोरोना योद्धा डोनर नरेंद्र साहू सिंघोला ओ निगेटिव, सतवीर सिंग ए निगेटिव, हीरेन्द्र ओ पाजिटिव, रामूलाल यदु ओ पाजिटिव, रवि बिछिया ए पाजिटिव, रमेश वर्मा एबी पाजिटिव, शत्रुघन ठाकुर ओ निगेटिव, ब्लड डोनेसन स्वैच्छिक एवं नांदगांव ब्लड बैंक से रक्त उपलब्ध कराया गया। मनीषा साहू ओ निगेटिब, मास्टर तनय ए पाजिटिव, संता राम बी पॉजिटव, देवा राम एवं माणकचंद जैन डायलिसिस के लिए बी पाजिटिव ब्लड देकर जीवनरक्षा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here