रायपुर। कोरोना महामारी के द्वितीय चरण प्रारंभ होते ही छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के महिलाएं भी इस जंग में समाज में अपना योगदान देने के लिए तैयार हो गई है। प्रतिदिन समाज की महिलाएं भोजन निर्माण से लेकर पैकिंग व वितरण में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं साथ ही प्रतिदिन 500 मास्क कभी निर्माण कर नि:शुल्क वितरण कर रही है। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के रश्मि अग्रवाल, नीलू अग्रवाल, आशी अग्रवाल ,सुषमा अग्रवाल रेखा अग्रवाल ने कहा कि इस महामारी से लडऩा केवल पुरुषों की जिम्मेदारी नहीं है यह हमारा भी दायित्व है कि हम इस लड़ाई में अपना योगदान दें । संस्था के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लॉक डाउन 2.0 की मुख्य समस्या निम्न मध्यमवर्गीय परिवार को चिन्हित कर, उनके सम्मान की रक्षा करते हुए उन तक भोजन पहुंचाना है। चिन्हाकित के उन तक 7 दिनों का कच्चा राशन पहुचना प्रारम्भ कर दिये है। इसके अलावा हमारा मुख्य उद्देश्य शहर में जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाने वाली संस्थाओं को सब्जियों की आपूर्ति कर उनके भोजन पैकेट में बढ़ोतरी करना है। हम उनके माध्यम से प्रतिदिन लगभग 3000 किलो सब्जी वितरित कर 10000 परिवारों तक पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के संरक्षक सी के अग्रवाल चुन्नू भैया और संतोष अग्रवाल के मार्गदर्शन में क्षत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा प्रतिदिन 1565 पैकेट शुद्ध भोजन डीडी नगर फ्रेंड्स, नेकी कर, रोटी बैंक व समाज के सदस्यों के मार्फत से लॉक डाउन में फंसे जरूरतमंदों में वितरित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा बच्चों के लिए प्रतिदिन 1000 नाश्ता पिकेट व गौ माता के लिए 1 तारीख की व्यवस्था भी की जा रही है। कार्यस्थल में सदस्यों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉ अनुराग अग्रवाल द्वारा निशुल्क परीक्षण व चिकित्सकीय सेवा प्रतिदिन दी जा रही है। समाज के सदस्यगण अमित अग्रवाल संजय अग्रवाल सौरभ अग्रवाल राजेश अग्रवाल माधव अग्रवाल मनीष अग्रवाल अंकित अग्रवाल अनिल अग्रवाल नितिन अग्रवाल रजनीश अग्रवाल विजय अग्रवाल अनुपम अग्रवाल नीलेश अग्रवाल अकाश अग्रवाल आशीष मीकू हर्ष राज विकास अग्रवाल जितेंद्र अग्रवाल करुण अग्रवाल आदि का सतत सहयोग प्राप्त हो रहा है।