राजनांदगांव (दावा)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते प्रदेश में लॉक डाउन लागू है और ऐसे समय में रोजगार एवं भोजन की समस्या से निपटने के लिए छग सरकार मजबूती से ठोस कदम उठा रही है। पहले ही प्रत्येक बीपीएल राशनकार्डधारी परिवार अंत्योदय, एकल निराश्रित, अन्नपूर्णा, नि:शक्तजन को जहां निशुल्क 3 माह का चांवल उपलब्ध करा रही है उन्हें अब 1 किलो चना भी मुफ्त देने का निर्णय लिया गया है। वही एपीएल कार्डधारियों को भी एक साथ दो माह का राशन प्रदान करने का आदेश दिया है वही जिनके पास राशनकार्ड नहीं है उनके राशन कार्ड प्राथमिकता से बनाकर उन्हें भी राशन देने का आदेश जारी किया जा चुका है जिसके तहत पूरे प्रदेश में 30 हजार कार्ड नए बनाये गए 44 हजार से अधिक नाम परिजनों के राशनकार्ड में जोड़े गए और अब जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है और तकनीकी कारणों से राशन कार्ड बनाने में समय लगने की संभावना है को देखते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने यह आदेश भी जारी किया है कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं है वैसे परिवार को प्रति व्यक्ति 5 किलो के आधार से चांवल प्रदान करने का आदेश आदेश भी जारी कर दिया है। प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई ने यह बताया कि प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व जिले के प्रभारी मंत्री मो अकबर जी ने जिले में आम जनता को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो इस बात का विशेष ध्यान देते हुए निर्देशित किया है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महामारी के दौर में राहत देने मनरेगा से रोजगार औऱ राशन कार्ड से भोजन के लिए हर संभव प्रयास के साथ ही प्रदेश सहित राजनांदगांव जिले के जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है वह यदि ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत हैं तो ग्राम पंचायत के माध्यम से और नगरीय निकाय क्षेत्र में नगरीय निकायों के माध्यम से पहचान कराकर उनकी विवरण दर्ज कराते हुए प्रति व्यक्ति 5 किलो के मान से चावल वितरण का लाभ दिलाये ।गंडई के 56 परिवार वर्तमान में राशन से वंचित है जिनकी सूचीमय जानकारी एल्डरमैन हबीब भाई ने दी है उन परिवार को राशन प्रदान कराने कलेक्टर से पत्राचार कर सकारात्मक पहल की गई है। शाहिद भाई ने जिले के सभी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों, युवा, महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों सक्रिय कार्यकर्ताओं, समाजसेवी संगठनों से आग्रह किया है कि ऐसे जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर उन्हें छग सरकार द्वारा दी जाने वाली राशन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पहल करने की अपील की है।



