Home छत्तीसगढ़ घुमका के स्वाभिमान को कांग्रेस खरीदने की नाकाम कोशिश कर रही –...

घुमका के स्वाभिमान को कांग्रेस खरीदने की नाकाम कोशिश कर रही – कोमल सिंह राजपूत..

17
0

राजनांदगांव (दावा)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने घुमका चुनाव में कांग्रेस द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन के लिए दिए जा रहे चद्दर, साड़ी एवं अन्य सामग्री के वितरण की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि चुनाव में कांग्रेस मुद्दों से भटक चुकी है और घुमका के मतदाता समझदार है। उन्हें कोई सामग्री नहीं बल्कि घुमका का विकास चाहिए और मतदाता भलीभांति जानते हैं कि जिसकी सरकार होगी उन्हें सत्ता में अवसर देने से घुमका का सर्वागीण विकास होगा, इसलिए यहां के मतदाताओं ने भाजपा के साथ जाने की मानसिकता बना दी है। जिससे बौखला कर कांग्रेस की अध्यक्ष उम्मीदवार द्वारा मतदाताओं के लिए प्रलोभन की राशि एवं सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
श्री राजपूत ने कहा कि वह भलीभांति जानते हैं कि घुमका के मतदाता स्वाभिमानी है और अपने क्षेत्र का हित जानते हैं। उनके स्वाभिमान को खरीदना असंभव है। श्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही भ्रष्टाचार और प्रलोभन की राजनीतिक करती है। अवैध निर्माण और जमीनों पर कब्जा करना उसकी फितरत रही है। जबकि भाजपा सत्ता में आते ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू करती है। सच्चाई के साथ जनता की सेवा में,बिना भेदभाव के भाजपा विकास के कार्य करती है, इसलिए देश हित में भाजपा लोगों की पहली पसंद है। श्री राजपूत ने कहा कि 1 जून को होने वाले नगर पंचायत के चुनाव में घुमका की जनता घुमका के विकास पर मोहर लगाकर कांग्रेस के काले चेहरे को बेनकाब कर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here