Home छत्तीसगढ़ मुखर होकर कांग्रेस का विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से...

मुखर होकर कांग्रेस का विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से दूरी बनाई, 111 के बाद आज 26 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा…

8
0

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के कार्यकत्र्ता सम्मेलन से रवाना होते ही भाजपा में फूटा बम

डोंगरगढ़ (दावा)। चुनाव के दौरान जिन कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार किया जाता था। उनमें से अधिकांश कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। गत दिनों 111 भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर सोशल मीडिया में जानकारी सार्वजनिक की थी। जिला भाजपा संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं की भावना को तवज्जो नहीं मिलने से नाराज होकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बलविंदर सिंह भाटिया के नेतृत्व में 26 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। स्थानीय स्तर पर चल रहे अंतर विरोध की गूंज शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में किसी भी जिम्मेदार नेताओं को सुनाई नहीं देना या सुनकर भी नजरअंदाज करना स्थानीय स्तर पर भाजपा के लिए कार्य करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं में नाराजगी को और बढ़ाने जैसा प्रतीत हो रहा है।

जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हम सभी कार्यकर्ता डोंगरगढ़ शहर मंडल के निवासी है। डोंगरगढ़ शहर मंडल में जबसे जसमीत सिंह बन्नौआना अध्यक्ष बने है। तब से डोंगरगढ़ शहर के चार व्यापारी नेताओं के दबाव में काम कर रहे है। पार्टी के वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं के प्रति उनका आचरण ठीक नहीं रहा है। इनके हर फैसले इन चार व्यापारी नेताओं के हिसाब से लिए जाते है। इनके द्वारा स्वयं एवं कई कार्यकर्ताओं के लिए एक से अधिक पदों की अनुशंसा की जाती रही है एवं निष्ठावान कार्यकर्ता जिनके द्वारा लगातार चुनावों में पार्टी के पक्ष में पूरी ईमानदारी के साथ काम किया जाता रहा है। उन्हें घर बैठने मजबूर कर दिया गया है। परिवारवाद से उपजे डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत बन्नोआना शहर में गुटबाजी को बढ़ावा देने का काम कर रहे है। अंतत: हम सभी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा एवं इनके काम करने के तरीके से आहत होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here