Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की गीता यादव और मधु सिदार, जूनियर एशिया कप मोक़ी (चीन)...

छत्तीसगढ़ की गीता यादव और मधु सिदार, जूनियर एशिया कप मोक़ी (चीन) में दिखाऐंगी जौहर…

17
0

प्रदेश की बेटियों ने बढाया मान

राजनांदगांव। बैंग्लोर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही जूनियर इंडिया कोर टीम में शामिल प्रदेश की गीता यादव और मधु सिदार का चयन मोकी (चीन) में खेले जाने वाले जूनियर एशिया कप 2026 के लिए किया गया है ,
20 सदस्यी टीम का चयन बंगलौर में आयोजित कोचिंग कैंप में उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया ,
ज्ञात हो कि कु.गीता यादव विगत 3 वर्षो से जूनियर टीम की सदस्य के रूप में शामिल है तथा मधु सिदार हाल ही में जूनियर इंडिया टीम के सदस्य के रूप में शामिल हुई है ,उन्होने अपने खेल के प्रदर्शन के आधार पर यह जगह बनाई है।

छत्तीसगढ हाॅकी के अध्यक्ष श्फिरोज अंसारी ने बताया की आगामी दिनांक 30 अगस्त से 13 सितम्बर 2026 तक आयोजित जूनियर बालिका एशिया कप 2026 के पूर्व भी कु.गीता ने बेल्जियम,नीदरलैंड और जर्मनी का दौरा किया था यह उसका दुसरा दौरा होगा जो जूनियर महिला इंडिया टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करेगी। साथ ही मधु सिदार ने बहुत कम समय में यह मुकाम हासिल किया है वह 1वर्ष के भीतर ही टीम में अपना स्थान बनाते हुए चीन का दौरा करेगी। छत्तीसगढ हाॅकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया की यह बढे ही गर्व का विषय है कि इस इस वर्ष प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में जगह बनाई है, अवि मानिकपुरी (बिलासपुर)ने सब जूनियर भारतीय टीम का जापान में प्रतिनिधित्व किया, इसके बाद आज प्रदेश की दो और बेटियां देश के लिए खेलने जा रही है ,कबीरधाम जिले के ग्राम बोड़ला की रहले वाली गीता शुरूवाती दौर में राजनांदगांव हाॅकी स्टेडियम में हाॅकी के गुण सीखी है तथा 3 वर्ष तक राजनांदगांव में रह कर हाॅकी की बारीकियां सीखकर अपनी पहचान बनाई उसके बाद उसका चयन खेलो इंडिया सेंटर बहतराई बिलासपुर के लिए हुआ था। वहीं मधु सिदार जशपुर की रहने वाली वह शुरुवाती दौर में स्कूल स्टेट हॉकी प्रतियोगिता से अपने खेल कौशल को निखार रही है उसके बाद उसका चयन स्टेट एक्सलेंसी ऑफ बिलासपुर में हुआ जहां से वह हॉकी की और भी बारीकियों को सीखते हुए आज इस मुकाम को हासिल की है।दोनो ही खिलाडी विगत कई वर्षाे से छत्तीसगढ हाॅकी की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है उनकी इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौराविंत है। गीता यादव और मधु सिदार के जूनियर बालिका एशिया कप में चयन होने पर माननीय विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अरुण साव उप मुख्यमंत्री व खेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, डॉ.रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन,  विजय शर्मा उप मुख्य मंत्री, गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती रायमुनी भगत विधायक जशपुर,  संतोष पांडे, सांसद राजनंदगांव श्रीमती तनुजा सलामे निर्देशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग,  विक्रम सिंह सिसोदिया महापौर मधुसूदन यादव ,युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, फ़िरोज़ अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, मनीष श्रीवास्तव महासचिव छत्तीसगढ़ हॉकी, सहित सभी हॉकी खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और दोनों खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here