विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अनेक गणमान्य हुए शामिल
बसंतपुर क्लब चौक से शुरू होकर लालबाग में हुआ समापन
श्री महाकाल सेना द्वारा जारी यात्रा की रूपरेखा के अनुसार बाबा महाकाल की पालकी यात्रा बसंतपुर क्लब चौक से प्रारंभ हुई। इसके बाद पालकी महमाया चौक, गांधी नगर, महेश नगर, ग्रीन हाइट्स, खोमचा ग्रुप, कमला कॉलेज चौक, फुर्सत के पल, प्रभात नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर होते हुए हेमू कल्याणी चौक, लालबागेश्वर धाम लालबाग पहुंची। नगर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालु बाबा महाकाल की पालकी का दर्शन एवं स्वागत हुआ। जगह-जगह पुष्पवर्षा, पूजन एवं स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और जय चंद्रमौलेश्वर महाकाल के जयघोष से पूरा शहर शिवमय रहा।
राजनांदगांव(दावा)। सावन मास के पावन अवसर पर संस्कारधानी राजनांदगांव एक बार फिर शिवभक्ति के रंग में रंगने जा रही है। सावन के प्रथम प्रदोष आज श्री महाकाल सेना के तत्वावधान में बाबा चंद्रमौलेश्वर महाकाल की भव्य पालकी यात्रा में शिवभक्तों और नगरवासियों में विशेष उत्साह का वातावरण रहा।बाबा महाकाल की यह पालकी यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, शिवभक्ति, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश देने वाली यात्रा में बाबा चंद्रमौलेश्वर महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिकता का अनुभव हुआ। ढोल-नगाड़ों, जयघोष और भक्तिमय वातावरण के बीच नगर भ्रमण कर पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल रहे। पालकी यात्रा में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खूबचंद पारख, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, समाजसेवी पवन डागा, पार्षद शेखर लश्करे, राकेश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इसके अलावा हेमा देशमुख, पार्षद शेखर साहू, भरत साहू, चिंटू बग्गा, अवतराम तेजवानी, राजा माखीजा, संजय तेजवानी, अनिल तेजवानी, विनोद लूल्ला, घनश्याम अग्रवाल, राजा पारख, शेखर यादव पार्षद, मोनू बहादुर सिंह, पवन मेश्राम, बिट्टू गुप्ता, पूर्णिमा साहू, देवशरण सेन, मंसाराम मोटवानी, गगन गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, चिंटू बग्गा, भरत साहू, खेमिन यादव पार्षद, अमृता सिंह, अरुण साहू, वर्षा कुंजरेकर, पार्षद शरद सिन्हा, दीपक गिडिया सहित बेमेतरा, विदिशा, इंदौर, महाराष्ट्र, रायपुर, दुर्ग से भी महाकाल भक्त इस पालकी यात्रा के लिए पधारे।
ढोल-नगाड़ों और राष्ट्रभक्ति के साथ निकली पालकी
पालकी यात्रा में ढोल-नगाड़े, भक्ति संगीत और शिवभक्ति के जयघोष आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन में राष्ट्रभक्ति को भी विशेष स्थान दिया। बड़ी संख्या में राष्ट्रीय ध्वजों के साथ श्रद्धालु यात्रा में शामिल होकर धर्म और राष्ट्र के प्रति सम्मान का संदेश दिया।



