0 वार्ड क्रमांक 16 दाऊचौरा स्थित निवास पहुंचकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहीद परिवार का किया सम्मान
0 भाजयुमो नेताओं ने कहा- वीर शहीदों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की देता है प्रेरणा
(ब्यूरो चीफ यतेन्द्र जीत सिंह ‘छोटू’)
खैरागढ़ । ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) शहर खैरागढ़ द्वारा नक्सली हमले में शहीद हुए क्षेत्र के सपूत शहीद निकेश यादव की शहादत को नमन किया गया। भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 16 दाऊचौरा स्थित शहीद के निवास पहुंचकर उनके माता-पिता से भेंट की और सम्मान स्वरूप राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि वीर शहीदों का सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्रसेवा, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की निरंतर प्रेरणा देता है। शहीदों का सम्मान करना ही वास्तव में राष्ट्र का सम्मान है और यही हमारी पहचान है। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका सभापति व पार्षद विनय देवांगन, जिला मंत्री हर्षदीप सिंह, भाजयुमो शहर अध्यक्ष अनीश सिंह, गोपाल साहू, शिवम ताम्रकार, वेदांश सिंह (कुश), लाल पवन सिंह, मनीष ढीमर, लल्ला कांड्रा, किशन सारथी, लाल मानस सिंह, चमन ढीमर, गुलशन भगत, उपेंद्र यादव, भागीरथी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।



