Home छत्तीसगढ़ पुणे राष्ट्रीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ दल रवाना, IG और SP...

पुणे राष्ट्रीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ दल रवाना, IG और SP ने दी शुभकामनाएं…

8
0

राजनांदगांव : इंडियन ट्रायथलॉन फेडरेशन द्वारा 14 से 16 अगस्त 2026 तक पुणे (महाराष्ट्र) के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली ‘राष्ट्रीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता-2026’ में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहे राज्य स्तरीय दल को राजनांदगांव पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर, अंडर-23 एवं सीनियर (महिला एवं पुरुष) वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

आरक्षक कामता प्रसाद यादव संभाल रहे कोचिंग की कमान

छत्तीसगढ़ ट्रायथलॉन दल का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन राजनांदगांव पुलिस के आरक्षक व ट्रायथलॉन कोच कामता प्रसाद यादव कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए 19 जुलाई 2026 को राजनांदगांव में एक चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिसके माध्यम से राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर दल तैयार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पुणे रवाना होने से पूर्व 10 अगस्त 2026 को पुलिस महानिरीक्षक (राजनांदगांव रेंज) श्री अजय कुमार यादव (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (IPS) ने खिलाड़ियों तथा कोच कामता प्रसाद यादव से विशेष मुलाकात की।

अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ का यह दल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर राज्य और राजनांदगांव पुलिस विभाग का नाम पूरे देश में रोशन करेगा।

राजनांदगांव पुलिस परिवार ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और उनके कोच को प्रतियोगिता में ऐतिहासिक सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here