Home News शहीद नगरी छुईखदान में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, तिरंगे के सम्मान में...

शहीद नगरी छुईखदान में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, तिरंगे के सम्मान में निकली भव्य मंडल स्तरीय तिरंगा यात्रा..

34
0

छुईखदान। देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता की भावना से ओतप्रोत हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा अभियान के तहत छुईखदान मंडल भाजपा द्वारा भव्य मंडल स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और अमर शहीदों के गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के भाव से गुंजायमान रहा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह जी की अगुवाई में निकली यह तिरंगा यात्रा टिकरापारा से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक होते हुए बाजार लाइन तक पहुँची। हाथों में लहराते तिरंगे और जिला महामंत्री नवनीत जैन के भारतमाता की जय, तिरंगे झंडे, अमर शहीदों वन्देमातरम के गगनभेदी जयघोष के साथ स्वर में स्वर मिलाकर गूंजते माहौल ने पूरी तिरंगा यात्रा को ऊर्जा से लबरेज कर दिया।

देशभक्ति के नारों के साथ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपा महामंत्री डॉ. नवनीत सतीष जैन, वरिष्ठ नेता आनंद सिन्हा, ज्ञान यादव, शैलेश जैन, ललित चोपड़ा, मंडल महामंत्री रौशन चंद्राकर, बलराम जंघेल, सन्नी एल्डरमैन श्रीमती किरण गुप्ता, राजू उइके, ठाकुर राम साहू, मनमोहन जंघेल, नरोत्तम मंडावी, नवीन चंद्राकर, शुभम विश्वास, महावीर जैन, आनंद ठाकुर, नरेश वर्मा, संदीप वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
तिरंगे के सम्मान और शहीदों के बलिदान का संकल्प
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सर्वोच्च रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, स्वाभिमान, एकता और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास एवं वीर सपूतों के बलिदान से जोडऩे का महत्वपूर्ण माध्यम है। शहीद नगरी छुईखदान में निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा ने नगरवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया तथा पूरे क्षेत्र को ‘‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’’ के संकल्प से जोडऩे का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here