Home News नितिन नबीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ की मजबूत मौजूदगी, रूपकुमारी चौधरी...

नितिन नबीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ की मजबूत मौजूदगी, रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चे की कमान…

14
0

0 दीपक म्हस्के बने राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक, भाजपा ने नई राष्ट्रीय टीम में कई चेहरों को दी अहम जिम्मेदारी


नई दिल्ली-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ महिला, युवा और संगठन से जुड़े चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। नई टीम में छत्तीसगढ़ से रूपकुमारी चौधरी और दीपक मस्के को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने की जानकारी सामने आई है। रूपकुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष और दीपक मस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। महासमुंद की लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी इससे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा में बसना का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। भाजपा संगठन में भी वह लंबे समय से सक्रिय रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने महासमुंद लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। वहीं दीपक मस्के भाजपा के आईटी और डिजिटल संगठन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा के आईटी संगठन में उनकी भूमिका के अलावा बिहार भाजपा में भी उन्हें आईटी से जुड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की रिपोर्ट सामने आ चुकी है। नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
दीपक म्हस्के
नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय महामंत्रियों में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया भी शामिल हैं। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ सोशल मीडिया संगठन को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। छत्तीसगढ़ के लिहाज से रूपकुमारी चौधरी और दीपक मस्के की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। रूपकुमारी चौधरी को राष्टीय महिला मोर्चे की कमान मिली है, जबकि दीपक मस्के को पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here