राजनांदगांव । स्थानीय शाइन मोंटेसरी स्कूल, शंकरपुर में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल समीर खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में शिक्षा और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नाजय़िा मैडम, गीता मैडम, कुसुमलता मैडम, भावना मैडम, नंदिनी मैडम, भूमिका मैडम, पायल मैडम, प्रेरणा मैडम, संगीता मैडम सहित शाला परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कार्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।



