Home छत्तीसगढ़ औंधी व महाराष्ट्र बॉर्डर पर लगातार विचरण कर रहा बाघ, ग्रामीणों ने...

औंधी व महाराष्ट्र बॉर्डर पर लगातार विचरण कर रहा बाघ, ग्रामीणों ने की कैमरा ट्रैप लगाने व रेस्क्यू की मांग…

13
0

राजनांदगांव (दावा)। जिले के अंतिम छोर छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा पर इन दिनों एक बाघ का आतंक छाया हुआ है। बताया जाता है कि उक्त खूंखार बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। इससे आसपास के लोग दहशत से भरे हुए हैं। घटना महाराष्ट्र के जारवंडी क्षेत्र के दोलेंदा गांव की बताई जा रही है। यह इलाका एमएमसी जिले के औंधी और पखांजूर के नजदीक होने के कारण उक्त घटना के बाद समीपवर्ती गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार दोलेंदा निवासी ग्रामीण सोमवार को शौच के लिए जंगल की ओर गया हुआ था। घात लगाए बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

औंधी क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है बाघ
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले औंधी क्षेत्र के कोहकाटोला में करीब तीन वर्षीय बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई थी। इसके बाद मोहला मानपुर क्षेत्र के साथ पखांजूर व महाराष्ट्र सीमा से लगे जंगलों में बाघ के लगातार विचरण की बात सामने आ रही है।

बता दें कि जंगल क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों बढऩे से लोग जंगल जाने से डर रहे हैं। इससे दहशत में आए ग्रामीणों द्वारा वन विभाग की निगरानी क्षेत्र में बढ़ाने की जरूरत बताई है और मांग की गई है और बाघ की गतिविधियों का पता लगाने के लिए कैमरा ट्रैप सहित अन्य उपाय किए जाएं। वहीं आसपास के ग्रामीणो को अकेले जंगल नहीं जाने और विशेषकर सुबह शाम सतर्क रहने के लिए जागरूक किये जाने की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here