Home छत्तीसगढ़ सराफा दुकान में लाखों की चोरी का खुलासा : अंतर्राज्यीय चोर गिरोह...

सराफा दुकान में लाखों की चोरी का खुलासा : अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार…

55
0

छुईखदान/खैरागढ़ (दावा)। केसीजी (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) जिला पुलिस ने शहीद नगरी छुईखदान स्थित सराफा दुकान में हुई लाखों रुपये के जेवरात की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और वारदात में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा सहित लगभग 44.75 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

शटर तोडक़र दिया था वारदात को अंजाम
मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि छुईखदान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं सराफा व्यवसायी शांति लाल जैन (75 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 8, जैन मोहल्ला छुईखदान) की दुकान का शटर तोडक़र शनिवार 14 अगस्त की अलसुबह 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 296/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।

नागपुर और स्थानीय गिरोह की मिलीभगत
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जिसमें महेंद्र साहू (26 वर्ष), पिता कुंवरसिंह साहू, निवासी छुईखदान, अक्षय गुरुवे (21 वर्ष), पिता श्यामसुंदर गुरुवे, निवासी नागपुर व अनिकेत मेश्राम (25 वर्ष), पिता शेखर मेश्राम, निवासी नागपुर को गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर 19 अगस्त को तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन सभी को जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here