Home छत्तीसगढ़ ब्रह्माकुमारी बहनों ने जवान भाइयों को बांधी राखी…

ब्रह्माकुमारी बहनों ने जवान भाइयों को बांधी राखी…

22
0

राजनांदगांव:-पुलिस अधीक्षकSP अंकिता शर्मा को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहनजी

राजनांदगांव। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजनांदगांव द्वारा देश की सुरक्षा में तैनात जवान भाइयों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस जवानों को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए उन्हें राखी बांधी और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने 8वीं बटालियन, रक्षित आरक्षी केंद्र, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) तथा आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) पहुंचकर देश की रक्षा में समर्पित जवान भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक पवित्रता, भाईचारे और श्रेष्ठ संकल्प का प्रतीक है।

इसी क्रम में जिला जेल पहुंचकर बंदी भाइयों को भी राखी बांधी गई। आस्था संस्था में दिव्यांग भाई-बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर उन्हें प्रेम, सम्मान और अपनत्व का संदेश दिया गया।

ब्रह्माकुमारीज ज्ञान मानसरोवर में 28 अगस्त को प्रातः 7 बजे से रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया जाएगा एवं शाम7 बजे वरदान भवन लाल बाग में स्नेह मिलन समारोह आयोजित है।कार्यक्रम में आध्यात्मिक संदेश के साथ रक्षासूत्र बांधकर पर्व की सार्थकता का संदेश दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here