Home छत्तीसगढ़ साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह में 8 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम,...

साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह में 8 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, 1,420 लोग हुए जागरूक…

19
0

खैरागढ़। साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 8 स्थानों पर बुधवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थानों, स्थानीय बाजारों एवं स्कूलों में आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।

कार्यक्रमों के दौरान लोगों को UPI फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं मैसेज, OTP, PIN, CVV, QR कोड और संदिग्ध लिंक से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के उपाय बताए गए। इस दौरान कुल 1,420 आम नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए।

पुलिस द्वारा नागरिकों को यह भी बताया गया कि साइबर ठगी की स्थिति में बिना देरी किए तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

KCG पुलिस का संदेश:
“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, साइबर अपराध से बचाव हम सबकी जिम्मेदारी।”

KCG Police — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here