Home News कलेक्टर की पहल से छुरिया विकासखंड के गांवों व मोहल्लों तक पहुंचा...

कलेक्टर की पहल से छुरिया विकासखंड के गांवों व मोहल्लों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल – जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा..

17
0

0 डीएमएफ फंड से 20 गांवों में स्थापित की गईं 2-2 हजार लीटर की सिंटेक्स टंकियां
0 भीषण गर्मी में जल संकट से मिली राहत, ग्रामीणों ने जताया कलेक्टर व जनपद अध्यक्ष का आभार
छुरिया । विकासखंड के ग्रामीण अंचलों में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि की संयुक्त पहल रंग लाई है। जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के प्रयासों और कलेक्टर जितेन्द्र यादव के त्वरित संज्ञान से क्षेत्र के कई दूरस्थ गांवों व मोहल्लों में शुद्ध पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मकाल की शुरुआत में ग्रामीणों की मांग और जल संकट की गंभीरता को देखते हुए जनपद अध्यक्ष संजय सिंहा ने अप्रैल माह में कलेक्टर जितेन्द्र यादव से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। कलेक्टर ने मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल छुरिया जनपद सीईओ एवं उपयंत्रियों को उन गांवों का सर्वे कर प्राकलन (एस्टीमेट) तैयार करने के निर्देश दिए थे, जहां पेयजल की भारी किल्लत थी।

प्रशासनिक टीम द्वारा निरीक्षण और प्राकलन प्रस्तुत किए जाने के बाद डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) फंड से छुरिया विकासखंड के ग्राम जोब, रानीतलाव, एटमेटा, पेंड्राडीह, कल्लूटोला, मसूलकसा सहित 20 गांवों में जलापूर्ति योजना को स्वीकृति दी गई। इसके तहत हैंडपंपों के समीप सुरक्षित चबूतरे बनाकर 2,000 लीटर क्षमता की सिंटेक्स पानी टंकियां स्थापित की गईं। बेहतर वाटर प्रेशर और सुचारू आपूर्ति के लिए 1 से 1.5 एचपी के मोटरपंप लगाए गए, जिससे टंकियों को भरकर ग्रामीणों तक सीधे पानी पहुंचाया जा रहा है। इस व्यवस्था से वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। योजना का सीधा लाभ मिलने पर क्षेत्रवासियों ने जनपद अध्यक्ष संजय सिंहा के प्रयासों की सराहना करते हुए कलेक्टर जितेन्द्र यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here