Home News संतोष पांडे ने अपने ऊर्जा विभाग प्रतिनिधि रूपचंद भीमनानी के सांथ ली...

संतोष पांडे ने अपने ऊर्जा विभाग प्रतिनिधि रूपचंद भीमनानी के सांथ ली विद्युत विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक…

17
0

0 विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण में जवाबदेही और तत्परता से कार्य करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव। सांसद संतोष पांडे ने अपने संसदीय क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था एवं विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर विद्युत मंडल के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक स्थानीय सर्किट हाऊस मे .ली। बैठक में जिले में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, उपभोक्ताओं की शिकायतों तथा विद्युत संबंधी लंबित समस्याओं के निराकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, किसानों को कृषि पंप कनेक्शन, नए विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना सहित विद्युत अधोसंरचना के विस्तार एवं विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद श्री पांडे ने अधिकारियों से कहा कि विद्युत विभाग जनजीवन से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है। विद्युत आपूर्ति में व्यवधान अथवा उपभोक्ताओं की किसी भी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह जवाबदेह होकर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। खराब ट्रांसफार्मर, विद्युत तार, खंभों एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए। साथ ही शिकायत प्राप्त होने के बाद मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक मे संसद एवं विधायक प्रतिनिधि रूपचंद भीमनानी ने विभिन्न विषयो पर ध्यानाकर्षण करने का आग्रह करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से प्राप्त विद्युत संबंधी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान में देरी के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तथा अधिकारियों को अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह रहना होगा।

बैठक में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले की विद्युत व्यवस्था एवं विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की जानकारी सांसद श्री पांडे को दी। सांसद ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी एवं समीक्षा की जाए। बैठक मे मुख्य अभियंता हर्ष मेश्राम, अधीक्षण अभियंता कंवर जी,कार्यपालन अभियंता गुरदयाल सिंह फ्लोरा सहित राजनांदगांव, खैरागढ़, चौकी, मोहला, मानपुर एवं कवर्धा के उच्च अधिकारी, अभियंता एवं सांसद तथा विधायक प्रतिनिधि रूपचंद भीमनानी विशेष रूप से उपस्थित थे। माननीय सांसद जी ने ऊर्जा मंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करके आगामी कार्ययोजना के लिये तथा संसदीय क्षेत्र में विद्युत संबंधित समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिये अनुमोदन लेकर कार्य किया जायेगा।
लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय-मुख्य अभियंता हर्ष मेश्राम ने बताया कि बैठक मे सभी विषयों महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आज मिले मार्गदर्शन अनुसार योजना क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here