Home छत्तीसगढ़ शिक्षिका चमेली देवांगन ‘शिक्षा दूत’ सम्मान से अलंकृत, क्षेत्र में हर्ष का...

शिक्षिका चमेली देवांगन ‘शिक्षा दूत’ सम्मान से अलंकृत, क्षेत्र में हर्ष का माहौल प्राथमिक शाला जरहामहका की शिक्षिका को जिलास्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में मिला प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह…

11
0

छुरिया। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस) के अवसर पर आयोजित जिलास्तरीय ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण’ समारोह में प्राथमिक शाला जरहामहका की शिक्षिका श्रीमती चमेली देवांगन को प्रतिष्ठित ‘शिक्षा दूत’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान शिक्षा के प्रति उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए निरंतर प्रयासों के प्रतिफल के रूप में दिया गया है।

अतिथियों ने भेंट किया प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह समारोह के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व महापौर मधुसूदन यादव, जिला कलेक्टर जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रवींद्र किरण वैष्णव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्गा प्रसाद तथा जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सौजन्य से श्रीमती चमेली देवांगन को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर अलंकृत किया गया।

“शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, राष्ट्र निर्माण की नींव” सम्मान प्राप्त करने के पश्चात श्रीमती चमेली देवांगन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान देने का जरिया नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की नींव रखने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि वे कक्षाओं में नवाचारी गतिविधियों और खेल-खेल के तरीकों से बच्चों को पढ़ाई से जोड़ती हैं। श्रीमती देवांगन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, सहपाठियों, विद्यार्थियों और संकुल झिथराटोला के सहयोग को देते हुए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

सहकर्मियों व जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई शिक्षिका की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। इस अवसर पर प्रधान पाठक दिनेश कुमार गजेंद्र, श्रीमती सरोज कोठरे, उषा पडौती, श्रीमती रेखा भारदी, कुंजलाल पिस्दा, संकुल समन्वयक संजय कुमार साहू, सरपंच मन्नूलाल कंवर, तुलाराम सिरमौर, केमन चंदेल, अरुण सिरमौर, सीताराम साहू, धिराजी, कोमल साहू तथा समस्त पंचगण ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here