रायपुर/राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के यात्री परिवहन क्षेत्र में आधुनिकता और आराम का एक नया दौर शुरू हुआ है। दादा ट्रैवल्स ने अपनी अत्याधुनिक Volvo 9600 SLX सुपर प्रीमियम लग्जरी स्लीपर बस का भव्य शुभारंभ किया। बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास पर इस बस का उद्घाटन किया।
आम यात्रियों की पहुंच में होगा प्रीमियम सफर
दादा ट्रैवल्स के संचालक सीए प्रफुल्ल कोठारी, सीए राजेश बाफना और विनीत लुनिया ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य आम यात्रियों को किफायती दरों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देना है। सामान्य स्लीपर बस के किराये से केवल ₹200 से ₹300 अतिरिक्त देकर यात्री इस सुपर प्रीमियम सेवा का आनंद ले सकेंगे।
Volvo 9600 SLX की मुख्य विशेषताएं:
आरामदायक स्लीपर: 40 प्रीमियम स्लीपर बर्थ।
मनोरंजन की सुविधा: प्रत्येक स्लीपर में व्यक्तिगत टीवी/एंटरटेनमेंट स्क्रीन।
इन-बिल्ट वॉशरूम: लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाने के लिए बस में वॉशरूम की सुविधा।
रायपुर से पुणे: 16 घंटे का सफर ₹2,000–₹2,500 में
इस बस की पहली सेवा रायपुर से पुणे के बीच शुरू की जा रही है।
रूट: रायपुर – भिलाई- दुर्ग- राजनांदगांव- नागपुर – औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर)- अहमदनगर – पुणे।
समय और किराया: लगभग 16 घंटे का यह सफर मात्र ₹2,000 से ₹2,500 के संभावित किराये में उपलब्ध होगा।
भविष्य की योजनाएं
संस्थापक सीए राजेश बाफना और सीए प्रफुल्ल कोठारी ने कहा कि दादा ट्रैवल्स का लक्ष्य पारदर्शिता और नैतिकता के साथ सेवा देना है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को देश के अन्य प्रमुख शहरों से भी इसी तरह की सुपर प्रीमियम कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।
आयोजन के प्रमुख सूत्रधार रहे भावेश बैद
इस पूरे भव्य कार्यक्रम की परिकल्पना, समन्वय और सफल संचालन में राजनांदगांव के भावेश बैद की केंद्रीय भूमिका रही। उनके कुशल मार्गदर्शन के कारण ही डॉ. रमन सिंह के निवास पर यह कार्यक्रम गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। दादा ट्रैवल्स के संस्थापकों ने उनके योगदान के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
शुभारंभ समारोह में परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर, Volvo India के वरिष्ठ अधिकारी रवि मनोचा और एंथोनी समेत पूरी टीम मौजूद रही। इसके अलावा प्रदेश भर से बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर्स, गणमान्य नागरिक और इष्टमित्र इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।



