Home छत्तीसगढ़ वार्ड नं. 22 में विकास कार्यो के लिए महापौर ने किया भूमिपूजन…

वार्ड नं. 22 में विकास कार्यो के लिए महापौर ने किया भूमिपूजन…

8
0

डस्टबिन वितरण कर स्वच्छता अपनाने, सफाई में सहयोग करने वार्डवासियों से महापौर ने की अपील

राजनांदगांव (दावा)। शासन की विभिन्न मदो एवं योजनाओ के अलावा सांसद, विधायक एवं महापौर व पार्षद निधि से शहर में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है। विकास की कड़ी में वार्ड नं. 22 के कुंज विहार कालोनी में विधायक निधि अंतर्गत स्वीकृति 10 लाख रूपये की लागत से उद्यान जीर्णोद्धार कार्य के लिए महापौर मधुसूदन यादव ने महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य शैकी बग्गा व डीलेश्वर साहू, वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमिन यादव,वार्ड पार्षद श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर,पार्षद सेवक उइके पूर्व पार्षद शरद सिंन्हा, पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुरंजेकर की उपस्थिति में पूजा अर्चनाकर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्डवासियो को डस्टबिन का भी वितरण किया।

भूमिपूजन एवं डस्टबिन वितरण अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि शासन की नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा स्वीकृत राशि से वार्डो में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है। विकास कार्य कराने विधानसभा अध्यक्ष एवं हमारे विधायक डॉ. रमन सिंह तथा सांसद संतोष पाण्डे भी अपनी निधि से राशि स्वीकृति करते है। इसी के तहत विधायक निधि से स्वीकृति अनुसार कुंज विहार कालोनी के उद्यान का जीर्णोद्धार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच के अनुसार प्राथमिकता तय कर वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है।

महापौर ने डस्टबिन वितरण कर वार्डवासियो से कहा कि घर में ही गिला व सुखा कचरा अलग कर स्वच्छता दीदीयो को देना है। नाली व खाली जगह में कचरा नही डालना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर को साफ रखते है उसी प्रकार घर के आस पास भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना है। महापौर ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ प्रशासन से ही संभव नही है, बल्कि उसमें आम लोगो की सहभागीता भी आवश्यक है। शहर को स्वच्छ व साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

पार्षद श्रीमती प्रिंयका कुरंजेकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन करने पर महापौर का धन्यवाद देते हुए कहा कि महापौर जी के सहयोग से उद्यान जीर्णोद्धार के लिए हमारे विधायक माननीय डॉ. रमन सिंह ने अपने निधि से 10 लाख रूपये की स्वीकृति दिये जिसके लिए मै उनका आभार व्यक्त करती हूॅ और इसी वार्ड में विकास कार्य के लिए इसी प्रकार सहयोग करने महापौर जी से अपील करती हूॅ। कार्यक्रम में पूर्व वार्ड के अशोक श्रीवास्तव, श्रवण मिश्रा, कवल साहू, सीमा डोल्हे, आभा श्रीवास्तव, चंदन सिंह, ईशान पसीने, प्रीति महोबे, अजय सोनी, श्रीमती मालती यादव, श्रीमती चंद्रिका जन बंधु दुलसिया साहू कौशल्या साहू द्वारा पुष्पगुच्छ से अतिथियो का स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात अतिथियों ने विधिवत भूमिपूजन किए। इस अवसर पर वार्डवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here