Home समाचार खैरागढ़. रानी रश्मि देवी जलाशत के नथेला डैम में, भिलाई निवासी युवक...

खैरागढ़. रानी रश्मि देवी जलाशत के नथेला डैम में, भिलाई निवासी युवक की डूबने से मौत, दो माह पहले भी छुईखदान के एक नाबालिग युवक की जा चुकी है जान…

67
0

मृतक युवक आयुष अपने चार दोस्तों के साथ रानी रश्मि देवी जलाशत घुमने आया था,
00 भिलाई हाऊसिंग बोर्ड निवासी था,16 वर्षीय आयुष मृतक,

*(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)*

खैरागढ़ : रानी रश्मि देवी जलाशत के नथेला,छुईखदान थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। डैम घूमने पहुंचे 16 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई,वह हाऊसिंग बोर्ड भिलाई का रहने वाला था।। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

*मृतक युवक हाउसिंग बोर्ड, भिलाई का रहने वाला था*
वह अपने चार दोस्तों के साथ नथेला डैम घूमने पहुंचा था। इसी दौरान वह डैम के गहरे हिस्से में चला गया और अचानक पानी में डूब गया।। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।। घटना की सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची।। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पानी में तलाश कर आयुष के शव को बाहर निकाला गया।

*हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई*
घटना ने एक बार फिर डैम और जलाशयों में सुरक्षा व्यवस्था तथा सावधानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।। गौरतलब है कि करीब दो माह पहले भी छिंदारी बांध घूमने गए छुईखदान निवासी एक नाबालिग युवक की डूबने से मौत हो गई थी।

*डैम में डुबने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है, सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं*
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बावजूद डैम क्षेत्र में सुरक्षा और लोगों को गहरे पानी से दूर रखने के इंतजामों को लेकर चिंता बढ़ गई है और एक बात ध्यान देने वाली है की इस डेम में सिर्फ नाबालिग ही क्यों डुब रहे हैं ? कारण क्या है।। इस ओर शासन प्रशासन की ओर से क्यों कोई कोशिश नहीं की जा रही, सुरक्षा के क्यों कोई इंतजाम किए जा रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here