कार्यकर्ताओं की वापसी से आगामी 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मिलेगा संबल
रायपुर(दावा)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने संगठन से जुड़े मामलों को लेकर अहम फैसला लिया है। 18 सितंबर 2026 को हुई समिति की बैठक में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से निष्कासित किए गए 20 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में संबंधित कांग्रेसजनों के नाम शामिल किए गए हैं।
आनंद कुकरेजा और विनय चोपड़ा समेत 20 नाम
आदेश में शामिल नेताओं में आनंद कुकरेजा (रायपुर), विनय चोपड़ा (मुंगेली), पूनम पाण्डेय (रायपुर), विशाल रजानी (रायपुर), गोरेलाल सिन्हा (गरियाबंद), राघोवा महाडक़ि (गरियाबंद), भविष्य प्रधान (गरियाबंद), ऋतिक सिन्हा (गरियाबंद), भानुप्रताप साहू (गरियाबंद), सुशील सोनी (गरियाबंद), सगीर खान (कोंडागांव), सिद्धार्थ डोंगरे (राजनांदगांव), राजेश गुप्ता (राजनांदगांव), जितेश सिमनकर (राजनांदगांव), सुनीता सिन्हा (राजनांदगांव), सकूर चौहान (राजनांदगांव), आशीष सोनकर (राजनांदगांव), शशांक डोंगरे (राजनांदगांव), श्यामबती सिन्हा (राजनांदगांव) और अंजू बंजारे (राजनांदगांव) के नाम शामिल हैं। आदेश में इन सभी के संबंध में निष्कासन रद्द किए जाने की जानकारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।


