0 प्रदेशभर के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भारती को दी बधाई
राजनांदगांव, ( दावा)। पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती ने अपना जन्मदिन 25 सितंबर को डोंगरगढ़ के एक धर्मशाला में मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल रहा। जनप्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक श्री भारती को जन्मदिन के अवसर पर पुष्प माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामजी भारती ने अपने सार्वजनिक जीवन में संगठन, सामाजिक सरोकार और क्षेत्रीय विषयों को महत्व दिया है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि वे आगे भी भाजपा संगठन और समाज के विभिन्न वर्गों के हितों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने श्री भारती के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
श्री भारती के जन्मदिन के अवसर पर भिलाई भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चन्ना केशवलू एवं उनके समर्थकों ने डोंगरगढ़ के मारवाड़ी धर्मशाला में रामजी भारती से सौजन्य भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व विधायक श्री भारती को जन्मदिन की बधाई देने वालों में पुरषेत्तम दिवांगन, बिसेसर साहू, रमन डोंगरे, सुमित महेश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, सुनील जैन चीकू, प्रकाश चौरडिया, प्रशांत कुडापे, गुनेश्वरी देवांगन, जितेन्द्र वर्मा, सौमित्र सोनी, विनय बंसल, राज नवाज, लक्ष्मी यादव, सविता दरगढ़, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, आकाश सिंह राजपूत, सुमित भाटिया, रश्मि सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, मोनू भंडारी, घम्मन साहू, हीरालाल वर्मा, जयंत कुमार मेश्राम, अनिल सिन्हा, परदेशी सोनबोय, भोज बंजारे, गुरेलाल वर्मा सहित विधानसभा के सभी मंडल के कार्यकर्ता, भिलाई के भाजपा कार्यकर्ता व अन्य शामिल थे।
0 राजनीतिक-सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिका
पूर्व विधायक रामजी भारती का जन्म 25 सितंबर 1971 को ग्राम तेंदुभाठा मोहारा डोंगरगढ़ क्षेत्र में हुआ था। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आधिकारिक सदस्य परिचय में उनकी शैक्षणिक योग्यता बीए तथा डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक के रूप में उनका विवरण दर्ज है। रामजी भारती ने डोंगरगढ़ क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है। विधायक के रूप में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विकास तथा स्थानीय जनसमस्याओं को राजनीतिक मंच पर उठाया। बाद के वर्षों में उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े विषयों और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी जिम्मेदारी निभाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्ष 2016 के आधिकारिक दस्तावेज में एक जुलाई 2015 से रामजी भारती को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष दर्ज किया गया है। आयोग का दायित्व अनुसूचित जातियों के लिए संवैधानिक एवं कानूनी संरक्षण से जुड़े मामलों की निगरानी, शिकायतों के निराकरण तथा संबंधित विषयों पर शासन को सिफारिशें करना है।
0 भाजपा संगठन में भारती की जिम्मेदारी
भाजपा के संगठनात्मक विस्तार में अगस्त 2025 में रामजी भारती को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष न्युक्त किया गया था। भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषित सूची में उनका नाम प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में शामिल है।
———————


