अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी आधार संबंधी सुविधाए
छुईखदान — नगर पंचायत छुईखदान मे शनिवार को आधार सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजा गिरिराज किशोर ने फीता काटकर किया इस अवसर पर गिरिराज किशोर ने कहा कि आधार सेवा केंद्र शुरू होने से नगरवासियो को आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न कार्यो के लिए अब बाहर जाने की आवश्यकता नही होगी नए आधार कार्ड बनवाने के साथ साथ आधार मे सुधार एवं अपडेट जैसे कार्य स्थानीय स्तर पर आसानी से कराए जा सकेंगे उन्होने कहा कि केंद्र के शुरू होने से आम नागरिको को समय और आने जाने के खर्च की बचत होगी तथा आधार संबंधी सेवाए सहज रूप से उपलब्ध होंगी कार्यक्रम मे नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश महोबिया वरिष्ठ कांग्रेसी शैलेन्द्र तिवारी संजय महोबिया नीलम वैष्णव सत्यम महोबिया सोनू चंद्राकर पंकज चंद्राकर मुकेश वैष्णव पिंटू सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे
उपस्थित लोगो ने नगर मे आधार सेवा केंद्र की शुरुआत होने पर नगर पंचायत प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे नागरिको के लिए उपयोगी पहल बताया


