Home छत्तीसगढ़ श्रद्धा और उत्साह के साथ छुईखदान में हुआ गणपति विसर्जन, 27 सितंबर...

श्रद्धा और उत्साह के साथ छुईखदान में हुआ गणपति विसर्जन, 27 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी…

34
0

छुईखदान। गणेश चतुर्थी से नगर में विराजमान भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का आज विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण में विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से प्रथम पूज्य भगवान गणेश को विदाई दी।

विसर्जन यात्रा के दौरान संपूर्ण नगर भक्ति और उत्साह के रंगों में रंगा नजर आया। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष करते हुए श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए विसर्जन स्थल पहुंचे। विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा-अर्चना कर नगर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही कई दिनों से चले आ रहे गणेशोत्सव पर्व का समापन हुआ।

27 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी गणेशोत्सव के पावन अवसर पर 27 सितंबर को छुईखदान नगर में भव्य गणपति झांकी का आयोजन किया जाएगा। इस झांकी में भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी। आयोजन को लेकर नगरवासियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भव्य झांकी के दर्शन करें और आयोजन को सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here