Home समाचार केसीजी: गंडई क्षेत्र का 19 वर्षीय युवक चंद्रकिशोर यादव 16 सितंबर से...

केसीजी: गंडई क्षेत्र का 19 वर्षीय युवक चंद्रकिशोर यादव 16 सितंबर से लापता, थाने में गुमशुदगी दर्ज…

29
0

गंडई। केसीजी जिले के ग्राम ठंडार निवासी 19 वर्षीय युवक चंद्रकिशोर यादव (उर्फ डमरू) बीते 16 सितंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर गंडई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ठंडार निवासी जगराखन यादव के 19 वर्षीय पुत्र चंद्रकिशोर यादव (उर्फ डमरू) विगत 16 सितंबर 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे बिना किसी को बताए घर से निकले थे। इसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर चंद्रकिशोर की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

लगातार प्रयास के बाद भी कोई जानकारी न मिलने से चिंतित परिजनों ने गंडई पुलिस स्टेशन पहुँचकर मामले की सूचना दी और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर युवक की पतासाजी शुरू कर दी है।

परिजनों ने मांगी मदद, सुराग मिलने पर दें सूचना: युवक के अचानक गायब होने से परिजन बेहद चिंतित हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी चंद्रकिशोर यादव के संबंध में कोई जानकारी या सुराग मिले, तो वे तत्काल परिजनों अथवा गंडई थाना पुलिस को सूचित कर मदद करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here