Home देश 31 मई के बाद भी जारी रहेगा संक्रमित इलाकों में रहेगी सख्ती

31 मई के बाद भी जारी रहेगा संक्रमित इलाकों में रहेगी सख्ती

98
0

देश में 31 मई के बाद लॉकडाउन जारी रखने को लेकर केंद्र राज्य सरका को स्वविवेक से निर्णय लेने का अधिकार दे सकता है।

देश में कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन किया है, फिलहाल चौथे चरण का लॉकडाउन जारी है जिसकी अवधि 31 मई को खत्म होने जा रही है। अब तय यह साफ नहीं हुआ है कि केंद्र द्वारा लॉकडाउन अवधि आगे बढ़ाई जाएगी या नहीं। हालांकि माना जा रहा है कि इस बार केंद्र सरकार लॉकडाउन को लेकर प्रतिबंध लगाने का निर्णय राज्य सरकारों पर सौंप सकती है। इस बीच राजस्थान में लगातार नए मरीज सामने आने के बाद राज्य सरकार फिलहाल लॉकडाउन में एक साथ ढील देने के मूड में दिखाई नहीं दे रही है। राज्य में फिलहाल नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। सीएम अशोक गहलोत ने राज्य में कोरोना के मामले बढ़ने से रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू को 31 मई के बाद भी जारी रखना तय किया है।

संक्रमित मरीज 8 हजार पार

कोरोना के मरीज राजस्थान में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8 हजार को पार कर चुका है। ये संख्या 8414 पर पहुंच गई है। वर्तमान में सूबे में 2939 एक्टिव केस मौजूद हैं। राज्य में मौतों का आंकड़ा 185 को पार कर गया है।

सीएम गहलोत ने कही ये बात

राजस्थान में कोरोना मरीजों के बढ़ रहे मामलों के बीच सीएम अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 31 मई के बाद भी राज्य में Night Curfew जारी रखा जाए, ऐसा उन्होंने कोरोना मामलो को बढ़ने से रोकने के लिए कहा है। इसके साथ ही गहलोत ने प्रतिबंधित इलाकों को एक्टिव केस के आधार पर दोबारा रिशेड्यूल करने के लिए कहा है। इसेक साथ ही हेल्थ प्रोटोकॉल का भी सख्ती से पालन कराने का कहा है। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा कि हर प्रवासी को 14 दिनों के लिए खुद को Quarantine करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रवासियों की वापसी भी राज्यों के लिए एक चुनौती पेश कर रही है।

देश में 1 लाख 73 लाख मरीज

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब बहुत तेजी से बढ़ रही है। अब तक देश में 1.73 लाख कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं इस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार के करीब पहुंच गया है। देश में चौथे चरण के लॉकडाउन की अवधि खत्म होने वाली है, वहीं फिलहाल केंद्र ने साफ नहीं किया है कि लॉकडाउन जारी रहेगा या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here