राजनांदगांव (दावा)। शहर के बसंतपुर स्थित गंज मंडी में संचालित थोक सब्जी मंडी अब सप्ताह में दो दिन रविवार व सोमवार को बंद रहेगी। मंडी मंगलवार से शनिवार तक 5 दिन ही कुली रहेगी। यह फैसला थोक सब्जी विक्रेता संघ ने ली है।
थोक सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष हाजी शेख मोहम्मद ने बताया कि शहर में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए थोक सब्जी विक्रेता संघ ने अब सप्ताह में दो दिन रविवार व सोमवार को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि पहले गोल बाजार व हाट बाजार का फुटकर सब्जी बाजार बंद हो गया है। इसकी वजह से सब्जी उत्पादक किसानों को सही दाम नहीं मिल पा रहा है। फेरी लगाकर सब्जी बेचने वाले लोग अधिक कीमत में बेच रहे हैं। उन्होंने आम लोगों को सस्ती दर में सब्जी उपलब्ध कराने फ्लाई ओवर व अन्य जगह सब्जी बेचने की इजाजत देने की मांग की है।



