Home ज्योतिष 7 नवंबर 2020 को शनि पुष्य नक्षत्र है जानिए सबसे अच्छा मुहूर्त

7 नवंबर 2020 को शनि पुष्य नक्षत्र है जानिए सबसे अच्छा मुहूर्त

59
0

शनिवार, 7 नवंबर 2020 को पुष्य नक्षत्र 8.05.00 से लगेगा, जो रविवार, 8 नवंबर 2020 को 8.45.00 बजे तक रहेगा। आजकल कम्प्यूटर का जमाना आ गया है और बहीखाते का चलन कम हो गया है। लेकिन अभी भी कई व्यापारी अपना हिसाब-किताब रखने के लिए बहीखाते का ही उपयोग करते हैं।

व्यापारी भाई अपने सालभर का हिसाब-किताब रखने के लिए बहीखाता शुभ पुष्य नक्षत्र में ही लाते हैं। इस बार पुष्य नक्षत्र शनिवार को है, वहीं पुष्य नक्षत्र शनि का ही नक्षत्र है।

शुभ समय-

शुभ का चौघड़िया : सुबह 7.59 से 9.23 तक।चर का चौघड़िया :
दोपहर 12.10 से 13.34 तक।लाभ का चौघड़िया :
दोपहर 13.34 से दोपहर 14.57 तक।अमृत का चौघड़िया : दोपहर 14.57 से 16.21 तक।लाभ का चौघड़िया : शाम 17.44 से 19.21 तक।शुभ का चौघड़िया :
रात्रि 20.57 से 22.34 तक।अमृत का चौघड़िया :
22.34 से 00.11 तक।
इस समयावधि में व्यापारीगण अपनी सुविधानुसार बहीखाता ला सकते हैं।

7 नवंबर : शनि पुष्य नक्षत्र और बहीखाता खरीदी मुहूर्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here